फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE Result 2017 To Be Delayed Further, Board May Approach Supreme Court On Moderation Policy

मॉडरेशन पॉलिसी: हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगा CBSE

Thu, 25 May 2017 11:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 25 May 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
CBSE Result 2017 To Be Delayed Further, Board May Approach Supreme Court On Moderation Policy

मॉडरेशन पॉलिसी पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीएसई इसी हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगा। इस मसले पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय में प्रकाश जावडे़कर की अध्यक्षता में बुधवार को एक हाई लेवल बैठक हुई।

विज्ञापन


इसके बाद कानूनी राय भी ली गई। अब सीबीएसई शीर्ष अदालत में स्पेशल लीव पिटीशन दायर करेगा। वहीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट अब 30 या 31 मई तक जारी होने की संभावना है। हालांकि रिजल्ट पर पूरी स्थिति सुप्रीम कोर्ट में दायर होने वाली अपील पर कोर्ट के रुख से ही साफ होगी।  
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर का कहना है कि हम ग्रेस मार्क्स का विरोध नहीं कर रहे हैं। इससे फेल छात्रों को पास होने का मौका मिलता है। इसके अलावा तकनीकी रूप से मॉडरेशन पॉलिसी के तहत कठिन प्रश्न पत्र आने पर छात्रों को अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं, जोकि सही है। हम स्पाइकिंग मॉर्क्स का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ राज्य शिक्षा बोर्ड मॉडरेशन पॉलिसी के नाम पर स्पाइकिंग मॉर्क्स (अत्यधिक अंक) देकर अपना रिजल्ट सौ फीसदी तक ले जाते हैं। इसके चलते विश्वविद्यालयों की कटऑफ सौ फीसदी जाती है, जिसका कोई आधार नहीं है। हम इसका समर्थन नहीं कर सकते।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीएसई का रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है और उसे आखिरी टच दिया जा रहा है। बहरहाल, सीबीएसई अपनी अपील में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष मॉडरेशन पॉलिसी से जुड़े विभिन्न पहलु रखेगा।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीएसई की बैठक में मॉडरेशन पॉलिसी की आड़ में दिए जाने वाले अतिरिक्त अंकों को खत्म करने की बात उठी थी। मंत्रालय में हुई हाईलेवल बैठक में जावड़ेकर के अलावा स्कूल शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप, सीबीएसई चेयरमैन आरके चतुर्वेदी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

छह राज्यों के छात्रों की परेशानी भी रखी जाएगी कोर्ट के सामने

CBSE Result 2017 To Be Delayed Further, Board May Approach Supreme Court On Moderation Policy
CBSE class X and class XII exams to now begin from March 9
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य छह राज्यों ने मॉडरेशन पॉलिसी की आड़ में अत्यधिक अंक देने की प्रथा खत्म कर 14 से 3 फीसदी तक गिरावट के साथ रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में उन छह राज्यों के छात्रों को अब ग्रेजुएशन में दाखिले की दिक्कत आएगी। अदालत के समक्ष इन छह राज्यों के छात्रों की दिक्कत भी रखी जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed