फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले योगी-ममता में घमासान, फिर नायडू की मौजूदगी में धरना हुआ खत्म

Tue, 05 Feb 2019 09:33 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 05 Feb 2019 09:33 AM IST
खास बातें

  • योगी पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे लेकिन राज्य सरकार ने हेलिकॉप्टर लैंड करने की अनुमति नहीं दी।
  • ममता का पलटवार, पहले यूपी को संभालें फिर बंगाल की बात करें योगी
  • राजीव कुमार को गिरफ्तारी से राहत, लेकिन CBI के सामने पेश होना होगा।
  • ममता बनर्जी ने कहा कि यह सिर्फ मेरी जीत नहीं बल्कि देश की जीत है, संविधान की जीत है।
  • शिवराज की रैली कल, लेकिन हेलिकॉप्टर उतरने की इजाजत नहीं मिली।

विज्ञापन
CBI vs Mamata Banerjee live updates 3 day dharna supreme court

लाइव अपडेट

06:27 PM, 05-Mar-2019
सीएम ममता बनर्जी ने धरना खत्म किया। रविवार से धरने पर बैठी थीं। आज आंध्र से सीएम चंद्रबाबू नायडू भी ममता से मिलने कोलकाता पहुंचे थे। आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, विपक्ष का मुख्य स्तंभ हैं ममता बनर्जी, उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में सभी 42 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 
06:00 PM, 05-Mar-2019
धरने पर बैठीं ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू। 
 

 
विज्ञापन
05:00 PM, 05-Feb-2019
यहां केंद्र के काम रोके जा रहे हैं। ममता डाल रही हैं अड़ंगा। भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंगे। ममता को सत्ता में रहने का हक नहीं। बंगाल भाजपा की धरती होनी चाहिए। 
04:57 PM, 05-Feb-2019
पुरुलिया में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली। ममता सरकार को निशाने पर लिया। कहा- लोकतंत्र में इससे ज्यादा शर्मनाक बात नहीं हो सकती कि कोई सीएम धरने पर बैठी है। 

 
04:37 PM, 05-Feb-2019
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू कोलकाता पहुंचे। 
04:06 PM, 05-Feb-2019
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बोकारो में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सड़क मार्ग से रवाना हो गए हैं। वह बोकारो से पुरुलिया सड़क मार्ग से पहुंचेंगे, जहां रैली को संबोधित करेंगे। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:54 PM, 05-Feb-2019
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ से झारखंड के बोकारो पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में सड़क मार्ग द्वारा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में होने वाली रैली के लिए निकलेंगे।
 

 
03:54 PM, 05-Feb-2019
योगी के कार्यक्रम के स्थल में एक बार फिर से परिवर्तन कर दिया गया है। क्योंकि तृणमुल कांग्रेस ने बरटांड़ में सभा का आयोजन कर दिया है। सभा को ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी द्वारा संबोधित किया जाएगा।  ऐसी स्थिति में भाजपा व टीएमसी समर्थकों के बीच संभावित टकराव को देखते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीएम योगी आदित्य नाथ को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है। इस सूचना के बाद बाद स्थल परिवर्तन किया गया है। 
 
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। देश में किसी भी राजनीतिक पार्टी का आदमी कहीं भी जा सकता है। सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री को रैली करने की इजाजत नहीं दी गई, वह झारखंड के रास्ते जा रहे हैं। पुरुलिया के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं।
 

 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संविधान सभी पार्टियों को जनता के बीच अपना पक्ष रखने का अधिकार देता है। ममता जी क्यों डरी हुई हैं? कल मेरी रैली है मगर मुझे जानकारी दी गई है कि रैली स्थल पर हेलिकॉप्टर उतरने की इजाजत नहीं दी गई है।
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed