{"_id":"5c562ebbbdec2273a924905f","slug":"cbi-seeks-kolkata-police-chief-in-saradha-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा घोटाला : सीबीआई को कोलकाता पुलिस प्रमुख की तलाश, लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शारदा घोटाला : सीबीआई को कोलकाता पुलिस प्रमुख की तलाश, लापता
Sun, 03 Feb 2019 05:28 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 03 Feb 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Kumar
रोज वैली और शारदा पोंजी घोटाले में कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार लापता हैं। सीबीआई पूछताछ के लिए उनकी तलाश कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई कुमार को गिरफ्तार भी कर सकती है। सीबीआई कुछ अहम फाइलों और दस्तावेजों के गायब होने के सिलसिले में कुमार से पूछताछ करना चाहती है। वह सीबीआई की तरफ से जारी नोटिसों का जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
कुमार ने चिटफंड घोटालों की जांच करने वाली पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का नेतृत्व किया था। कुमार ने चिटफंड घोटाले की जांच करने वाली पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष जांच टीम का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
1989 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी कुमार निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक में भी शामिल नहीं हुए। आयोग के अधिकारी चुनाव की तैयारियों के संबंध में उनसे मिलने गए थे। संपर्क किए जाने पर उनके कर्मचारी ने दावा किया कि कुमार शुक्रवार को कार्यालय आए थे लेकिन चले गए थे।
विज्ञापन