सीबीआई ने एनआईए के पूर्व अधिकारी जलज श्रीवास्तव पर कसा शिंकजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पूर्व अधिकारी जलज श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से एक व्यक्ति के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) किसी और के कहने पर निकलवाया था।
Central Bureau of Investigation (CBI) registers a case against former NIA ASP Jalaj Srivastava for allegedly requisitioning call records of two phone numbers in a fraudulent manner.
— ANI (@ANI) August 28, 2020विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबकि, एनआईए की आंतरिक जांच में सामने आया कि श्रीवास्तव ने कथित रूप से 2017 और 2018 में तीन बार कॉल रिकॉर्ड मांगे थे। उन्होंने सीडीआर हासिल करने के लिए एक मामले में उनकी जरूरत का हवाला दिया जिसकी जांच एनआईए कर रही थी।
उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव ने कथित रूप से एक आईपीएस अधिकारी के स्टाफ को सीडीआर हासिल करने के लिए टेलीफोन सेवा प्रदाता कंपनी को ई-मेल भेजने को कहा और एक मामले में इसकी जरूरत बताई।