{"_id":"6101d91f8ebc3e58816560b1","slug":"cbi-raids-at-15-places-in-illegal-mining-scam-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: अवैध खनन घोटाले में 15 जगहों पर सीबीआई ने मारे छापे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: अवैध खनन घोटाले में 15 जगहों पर सीबीआई ने मारे छापे
Thu, 29 Jul 2021 03:54 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 29 Jul 2021 03:54 AM IST
सार
- संपत्ति के दस्तावेज, लॉकर की चाभियां और कुछ अन्य दस्तावेज जब्त किए
- सुरक्षा प्रबंधक व निरीक्षक और एक कोयला एजेंट के ठिकाने शामिल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में करोड़ाें रुपये अवैध खनन घोटाले में बुधवार को 15 ठिकानों में छापे मारे। इनमें ईसीएल के तत्कालीन दो महाप्रबंधक (मौजूदा व एक सेवानिवृत्त), सुरक्षा प्रबंधक व निरीक्षक और एक कोयला एजेंट के ठिकाने शामिल हैं।
विज्ञापन
सीबीआई की टीम ने पदस्थ महाप्रबंधक के पास से 20 लाख रुपये की नकदी, गहने और कुछ संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं। वहीं अन्य आरोपियों के यहां से संपत्ति के दस्तावेज, लॉकर की चाभियां और कुछ अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सीबीआई ने आसनसोल में ईसीएल के पट्टे वाली जमीन से अवैध खनन व कोयला चोरी के मामले में पिछले साल 27 नवंबर को छह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी का आरोप है कि अवैध खनन में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ था। इससे पहले पश्चिम बंगाल में 100 जगहों पर सीबीआई ने छापे मारे थे और जांच के दौरान एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन