{"_id":"5c0a8f76bdec224177354c2c","slug":"cbi-is-looking-after-health-of-christian-michel-involved-in-augusta-westland-helicopter-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिश्चियन मिशेल के ब्लड प्रेशर से तनाव में सीबीआई, स्वास्थ्य पर रखी जा रही नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्रिश्चियन मिशेल के ब्लड प्रेशर से तनाव में सीबीआई, स्वास्थ्य पर रखी जा रही नजर
भाषा, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Dec 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
क्रिश्चियन मिशेल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे के कथित बिचौलिये क्रिस्चियन मिशेल का रक्तचाप केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। सीबीआई मिशेल को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
हालांकि सीबीआई उनके स्वास्थ्य पर निरंतर नजर रख रही है ताकि वह पूछताछ के दौरान पूरी तरह स्वस्थ्य रहें। सूत्रों ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर स्थिति नहीं है, लेकिन मेडिकल टीम एहतियातन मिशेल (57) के जरूरी स्वास्थ्य मानकों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीबीआई उनकी हिरासत 10 दिसंबर से आगे बढ़ाने का अनुरोध कर सकती है। मिशेल को चार दिसंबर को यूएई सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दुबई से प्रत्यर्पित करके लाया गया है। सीबीआई ने उनके खिलाफ पिछले साल सितंबर में आरोपपत्र दायर किया था।
विज्ञापन
उन्हें एक विशेष अदालत ने 10 दिसंबर तक सीबीआई की हिरासत में भेजा है। मिशेल इस मामले के तीन कथित बिचौलियों में शामिल है।