फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests ex secondary education board chief Kalyanmoy Ganguly in school jobs scam Update

शिक्षक नियुक्ति घोटाला: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन गांगुली गिरफ्तार, कई जगह CBI की छापेमारी

Thu, 15 Sep 2022 08:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 15 Sep 2022 08:18 PM IST
सार

कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर गठित बाग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में गांगुली को घोटाले में शामिल बताया था। उसके बाद गत 23 जून को उन्हें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
CBI arrests ex secondary education board chief Kalyanmoy Ganguly in school jobs scam Update
सीबीआई (सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

शिक्षक घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली को गुरुवार को सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद देर शाम गिरफ्तार कर लिया। गांगुली को सीबीआई ने पूछताछ के लिए कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित अपने दफ्तर में तलब किया था। गांगुली दोपहर 12 बजे अपने अधिवक्ता के साथ वहां पहुंचे थे। उनसे करीब छह घंटे पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दौरान वे केंद्रीय जांच एजेंसी के कई सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी ओर शिक्षक नियुक्ति घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने गुरुवार को कोलकाता और दिल्ली में छह जगहों पर छापामारी की। इससे पहले ईडी ने भी गांगुली लंबी पूछताछ कर चुकी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर गठित बाग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में गांगुली को घोटाले में शामिल बताया था। उसके बाद गत 23 जून को उन्हें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। शिक्षक नियुक्ति घोटाले में इससे पहले बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी, स्कूल सर्विस कमीशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक साहा और सलाहकार शांति प्रसाद सिन्हा की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, शिक्षक नियुक्ति घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने गुरुवार को कोलकाता और दिल्ली में छह जगहों पर छापामारी की। सूत्रों के मुताबिक यह छापामारी एक सॉफ्टवेयर कंपनी के कार्यालयों में की गई है। सीबीआई को पता चला है कि शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित रिकार्ड में काफी गड़बड़ी की गई है। इसमें एक सॉफ्टवेयर कंपनी की भूमिका सामने आई है। उसी सिलसिले में यह छापामारी की गई है।


इस बीच पता चला है कि सीबीआई पार्थ को भी अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ करना चाहती है। सूत्रों ने बताया कि इस बाबत अलीपुर कोर्ट में आवेदन किया गया है, जिस पर गौर करते हुए अदालत ने प्रेसिडेंसी जेल प्रशासन को पार्थ को शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई के लिए सशरीर अदालत में पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed