{"_id":"5acf0c5e4f1c1bd53d8b4ac8","slug":"cauvery-protests-dmk-m-karunanidhi-wearing-black-and-kanimozhi-joins-protest-against-pm-modi-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावेरी जल विवाद: चेन्नई में पीएम के सामने हो रहा है विरोध प्रदर्शन, करुणानिधि ने पहना काला कुर्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कावेरी जल विवाद: चेन्नई में पीएम के सामने हो रहा है विरोध प्रदर्शन, करुणानिधि ने पहना काला कुर्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
m karunanidhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कावेरी जल विवाद मामला अब और गर्म हो गया है। बृहस्पतिवार को जब प्रधानमंत्री डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन करने चेन्नई पहुंचे तो उनका सामना एयरपोर्ट पर ही प्रदर्शनकारियों से हुआ। एयरपोर्ट के करीब भारी मात्रा में लोग पहुंचकर कावेरी जल बंटवारे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
वहीं इसी मामले में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के चीफ और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि ने जहां काला कुर्ता पहन कर प्रधानमंत्री का विरोध किया जबकि पार्टी की नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री कनीमोजी भी अपने प्रशंसकों के साथ पीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। करुणानिधि ने विरोध में काला कुर्ता पहना है। उनकी यह फोटो चेन्नई स्थित घर गोपालपुरम से रिलीज की गई है।
कावेरी विवाद का असर आईपीएल मैचों पर भी पड़ा है। आखिरकार विवाद के चलते चेन्नई में होने वाले सभी आईपीएल मैचों को शिफ्ट करना पड़ा है। इससे पहले कल चेन्नई के चेपॉक में आईपीएल मैच के दौरान ही ग्राउंड पर जूते-चप्पल फेंकने के आरोप में एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड (सीएमबी) के बनाए जाने का केंद्र सरकार को 29 मार्च तक ही सौंपा था लेकिन अभी तक उसपर केंद्र ने कोई संज्ञान नहीं लिया है जिसका विरोध अब संसद से निकलकर राजनीतिक पार्टियां सड़कों पर करने लगी हैं। इससे पहले ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के सांसद ए नवनीत कृष्णन ने केंद्र सरकार को आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी। नवनीत कृष्णन ने कहा था कि अगर केंद्र सरकार कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड का निर्माण 29 मार्च तक नहीं करती है तो AIADMK के सभी सांसद आत्म हत्या कर लेंगे।

Chennai: DMK's Kanimozhi joins the party's protest against PM Modi's visit. #CauveryProtests pic.twitter.com/7RuYplgmNT
— ANI (@ANI) April 12, 2018