{"_id":"65612cab423411f614046596","slug":"case-registered-against-woman-sarpanch-for-assaulting-disrobing-son-s-live-in-partner-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: बेटे की लिव-इन पार्टनर के साथ सरपंच मां ने की बदसलूकी, मारपीट कर किया निर्वस्त्र, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: बेटे की लिव-इन पार्टनर के साथ सरपंच मां ने की बदसलूकी, मारपीट कर किया निर्वस्त्र, मामला दर्ज
Sat, 25 Nov 2023 04:37 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तापी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तापी
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 25 Nov 2023 04:37 AM IST
सार
आरोपी सुनीता, उनके पति अजीत और दो अन्य लोग गुरुवार शाम को कपूरा गांव में दोनों से मिले और उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा। रास्ते में अपने बेटे को एक जगह छोड़ने के बाद, वे पीड़िता को खुशालपुरा गांव के पास एक एकांत जगह पर ले गए।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के तापी जिले में एक महिला सरपंच के खिलाफ उसके बेटे की लिव-इन पार्टनर के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उसे निर्वस्त्र करने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि एफआईआर में उनके पति और दो अन्य को भी आरोपी बनाया गया है, लेकिन मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
पुलिस इंस्पेक्टर एनएस चौहान ने कहा कि व्यारा तालुका के बोरखाडी गांव की सरपंच सुनीता चौधरी अपने बेटे के 26 वर्षीय महिला के साथ रिश्ते के खिलाफ थीं।उन्होंने कहा, शिकायतकर्ता, एक तलाकशुदा, को एक साल पहले चौधरी के अविवाहित बेटे से प्यार हो गया और दोनों हाल ही में व्यारा शहर में एक किराए के घर में एक साथ रहने लगे।
विज्ञापन
ऐसे बुना जाल
सुनीता, उनके पति अजीत और दो अन्य लोग गुरुवार शाम को कपूरा गांव में दोनों से मिले और उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा। रास्ते में अपने बेटे को एक जगह छोड़ने के बाद, वे पीड़िता को खुशालपुरा गांव के पास एक एकांत जगह पर ले गए और उसे फंसाने के लिए उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
मारपीट की और बाल काटे
सुनीता चौधरी ने कथित तौर पर उसे छड़ी से पीटा, जबकि अन्य तीन ने उसे पकड़ रखा था। सुनीता ने कैंची से पीड़िता के बाल भी काट दिए, जबकि उसके पति ने महिला को लातों से मारा।
इसके बाद सुनीता उसे अपने साथ ले गई और कथित तौर पर उसकी जींस उतार दी, और उसे चेतावनी दी कि अगर वह दोबारा सुनीता के बेटे के साथ देखी गई तो वह उसे मार डालेगी।
आरोपियों के जाने के बाद महिला की मां स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद शिकायत दर्ज करायी गयी। इंस्पेक्टर चौहान ने कहा 'हमने चौधरी और उनके पति सहित अन्य तीन के खिलाफ मारपीट और आपराधिक धमकी के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।'