फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case registered against PT teacher and principal in hyederabad

छात्रा को ब्वॉयज टॉयलेट में खड़ा करने वाले PT टीचर और प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज

Mon, 11 Sep 2017 06:49 PM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद
amarujala.com- presented by: अरविंद Updated Mon, 11 Sep 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
Case registered against PT teacher and principal in hyederabad
Hyderabad

हैदराबाद के एक स्कूल में 11 साल की एक छात्रा के यूनिफॉर्म ना पहनकर आने पर उसे लड़कों के टॉयलेट में खड़ा करने की सजा देने पर स्कूल के पीटी टीचर और प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके लिए पुलिस की ओर से स्कूल प्रबंधन को एक नोटिस भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पढे़: हैदराबाद: स्कूल टीचर ने 11 साल की लड़की को ब्वॉयज टॉयलेट में खड़े होने की दी सजा
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले गुरुग्राम में रेयान पब्लिक स्कूल में 7 साल के छात्र पद्युम्न की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि हैदराबाद के स्कूल में फिर से एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 11 साल की लड़की को स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर नहीं आने पर टीचर ने उसे व्बॉयज टॉयलेट में जाकर खड़े होने के लिए कहा। मामला स्कूल से बाहर आया तो इस पर बवाल मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक बाल अधिकार कार्यकर्ता ने मामले में केस दर्ज कर जांच की मांग की थी।

पढ़ें: रयान मर्डर केस में स्कूल के दो अधिकारी गिरफ्तार समेत अभी तक की 10 बड़ी खबरें

वहीं पीड़ित लड़की ने बताया कि उसने टीचर को बताया था कि, 'मेरी मां ने स्कूल यूनिफॉर्म धो दी है और इस बात का जिक्र स्कूल डायरी में भी है। इसके बावजूद उन्होंने मुझे लड़कों के टॉयलेट में ले जाकर खड़ा कर दिया। डरी सहमी लड़की ने कहा- मैं अब स्कूल जाना नहीं चाहती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed