{"_id":"59b58b474f1c1be87f8b5a0f","slug":"teacher-punished-girl-to-stand-in-boys-toilet-for-not-wearing-school-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: स्कूल टीचर ने 11 साल की लड़की को ब्वॉयज टॉयलेट में खड़े होने की दी सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: स्कूल टीचर ने 11 साल की लड़की को ब्वॉयज टॉयलेट में खड़े होने की दी सजा
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
गुरुग्राम के रेयान स्कूल में 7 साल के बच्चे की हत्या और शनिवार को दिल्ली के एक निजी स्कूल में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि, हैदराबाद के एक स्कूल में टीचर ने 11 साल की लड़की को हैरान कर देने वाली सजा दी।
विज्ञापन
11 साल की लड़की को स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर नहीं आने पर टीचर ने उसे व्बॉयज टॉयलेट में जाकर खड़े होने के लिए कहा। यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है। एक बाल अधिकार कार्यकर्ता ने मामले में केस दर्ज कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं पीड़ित लड़की का कहना है कि उसने टीचर को बताया था कि, मेरी में ने स्कूल यूनिफॉर्म धो दिया है और इस बात का जिक्र स्कूल डायरी में भी है। इसके बावजूद उन्होंने मुझे लड़कों के टॉयलेट में ले जाकर खड़ा कर दिया। मैं अब स्कूल जाना नहीं चाहती हूं।
विज्ञापन
Told teacher my mother washed uniform & parents mentioned in the diary.Still She took me to boys' toilet. Don't want to go to school:Victim pic.twitter.com/TusobFXLdb
— ANI (@ANI) September 10, 2017