{"_id":"67528a057dd5a07a2d085d3d","slug":"case-registered-against-former-karnataka-deputy-chief-minister-ks-eshwarappa-news-in-hindi-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: चिन्मय कृष्णदास की गिरफ्तारी पर भड़काऊ भाषण देकर बुरे फंसे कर्नाटक के पूर्व डिप्टी CM, दर्ज हुआ केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: चिन्मय कृष्णदास की गिरफ्तारी पर भड़काऊ भाषण देकर बुरे फंसे कर्नाटक के पूर्व डिप्टी CM, दर्ज हुआ केस
Fri, 06 Dec 2024 11:04 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:04 AM IST
विज्ञापन
केएस ईश्वरप्पा
- फोटो : PTI
कर्नाटक के शिमोगा में मथुरा पैराडाइस के सामने चिन्मय कृष्णदास की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ कोटे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि बांग्लादेश इस्कॉन के पुजारी चिन्मय दास को देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एक अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद ढाका और चटगांव समेत कई स्थानों पर अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद ही हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उपद्रवी कभी मंदिरों तो कभी उनके घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। चिन्मय कृष्णदास की गिरफ्तारी के बाद से यहां लगातार तनाव जारी है। चिन्मय दास का बचाव करने वाले वकील रामेन रॉय पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।