{"_id":"5c97118dbdec22141454849d","slug":"carelessness-in-health-centre-of-gujarat-with-pregnant-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स ने महिला को जाली पकड़ाकर कराया प्रसव, जन्म के बाद फर्श पर गिरा नवजात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नर्स ने महिला को जाली पकड़ाकर कराया प्रसव, जन्म के बाद फर्श पर गिरा नवजात
Sun, 24 Mar 2019 10:41 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
गुजरात के बनासकांठा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जालोत्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला के साथ बेहद बुरा बर्ताव किया गया है। पीड़ित महिला शुक्रवार को प्रसव पीड़ा के दौरान प्राथमिक केंद्र पहुंची थी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
नर्स महिला को लेबर रूम में ले जाने की बजाय अन्य जगह ले गई। यहां नर्स ने महिला को एक लोहे की जाली पकड़कर खड़े होने को कहा। जिसके करीब 20 मिनट बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन बच्चा उतने ही जमीन पर गिर गया। अच्छी बात ये है कि बच्चे को कोई चोट नहीं आई।
पीड़ित महिला महेसाणा जिले के कनडा गांव की रहने वाली है। उसका नाम रामी बेन गौतमभाई ठाकोर है। वह अपनी सास के साथ अस्पताल पहुंची थी। रामी के परिवार का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में कोई सुविधा नहीं है।
केवल इतना ही नहीं नर्स ने फर्श पर गिरे खून को साफ करने के लिए महिला की साड़ी तक उतरवा दी। इस स्वास्थ्य केंद्र पर आरोप है कि यहां गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान खड़ा होने को कहा जाता है।
वहीं मामले पर जालोत्रा स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर मोनिका पटेल का कहना है कि गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा सहने के लिए अस्पताल में खड़े रहने को नहीं कहा जाता है।