फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Canada lifts ban on passenger flights from India, check latest guidelines here

भारत को बड़ी राहत: कनाडा ने यात्री उड़ानों पर लगा प्रतिबंध हटाया, सोमवार से फिर शुरू होगी हवाई सेवा

Sun, 26 Sep 2021 07:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Sep 2021 07:58 AM IST
सार

कनाडा ने महीनों से उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है और अब सोमवार(27 सितंबर) से एक बार फिर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, एयर कनाडा 27 सितंबर (सोमवार) से अपनी हवाई सेवा शुरू कर देगी, जबकि एयर इंडिया 30 सितंबर से कनाडा के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर देगी।  

विज्ञापन
Canada lifts ban on passenger flights from India, check latest guidelines here
कनाडा के लिए विमान - फोटो : Air canada.com

विस्तार

भारत से कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। दरअसल, कनाडा ने कोरोना के चलते महीनों से उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है और अब सोमवार(27 सितंबर) से एक बार फिर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। बता दें कि भारत-से-कनाडा सीधी उड़ान प्रतिबंध 21 सितंबर को समाप्त हो गया था लेकिन उसे एक बार फिर से ट्रांसपोर्ट कनाडा द्वारा 26 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था। हालांकि, अब प्रतिबंध समाप्त होने के साथ, भारत के यात्री अब कुछ एहतियाती उपायों के साथ कनाडा की यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन


कनाडा सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश

  • कनाडा सरकार के नए दिशानिर्देश के तहत यात्रियों को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कनाडा द्वारा अनुमोदित जेनेस्ट्रिंग लैब से कोरोना जांच(आणविक) करवानी होगी और परिणाम निगेटिव होने पर ही उन्हें फ्लाइट पर चढ़ने की अनुमति दी जाएगी। 
  • विज्ञापन
  • यह जांच कनाडा के लिए उनकी सीधी उड़ान के निर्धारित प्रस्थान के 18 घंटे के भीतर करवानी होगी। कनाडा की यात्रा के लिए भारत में किसी अन्य लैब से किए गए कोविड-19 परीक्षणों को मान्यता नहीं दी जाएगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्रियों को संबंधित जानकारी अराइवकैन मोबाइल एप या वेबसाइट पर भी अपलोड करनी होगी। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रियों ने ऐसा किया है और जो इन आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं उन्हें बोर्डिंग से वंचित कर दिया जाएगा।
  • भारत के यात्री जो अप्रत्यक्ष मार्ग से कनाडा की यात्रा कर रहे हैं, उनके पास भारत को छोड़कर किसी अन्य तीसरे देश की नकारात्मक कोविड -19 आणविक परीक्षण रिपोर्ट होनी चाहिए। यह कोरोना जांच प्रस्थान के 72 घंटे के भीतर करवानी होगी।

कनाडा ने इस वजह से हटाया प्रतिबंध

कनाडा ने बुधवार को भारत से आने वाली तीन सीधी उड़ानों में यात्रियों का परीक्षण करने के बाद यात्रा प्रतिबंध हटा लिया। जब अधिकारियों ने कोविड -19 के लिए इन उड़ानों में यात्रियों के आगमन पर परीक्षण किया, तो वे सभी परीक्षण के परिणामों में नकारात्मक आए।



एयर कनाडा 27 सितंबर से तो एयर इंडिया 30 सितंबर से देगी सेवा
अधिकारियों के अनुसार, एयर कनाडा 27 सितंबर (सोमवार) से अपनी हवाई सेवा शुरू कर देगी, जबकि एयर इंडिया 30 सितंबर से कनाडा के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू कर देगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed