फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAG refuses to disclose Rafale audit report

कैग का राफेल सौदे की ऑडिट रिपोर्ट का खुलासा करने से इनकार

Wed, 16 Jan 2019 12:26 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 16 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
CAG refuses to disclose Rafale audit report

महालेखा नियंत्रक परीक्षक (कैग) ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत राफेल सौदे की ऑडिट रिपोर्ट का खुलासा करने से इनकार कर दिया है। कैग ने कहा है कि अभी प्रक्रिया चल रही है और इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इस हालात में रिपोर्ट के बारे में जानकारी देना संसद का विशेषाधिकार हनन होगा।

विज्ञापन


रिपोर्ट की जानकारी पुणे निवासी आरटीआई कार्यकर्ता विहार दुर्वे ने चाही थी। कैग ने राफेल सौदे की ऑडिट से संबंधित किसी भी सरकारी विभाग या राजनीतिक पार्टी के साथ हुए पत्राचार की जानकारी देने से भी यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह गोपनीय है। साथ ही बताया कि ऑडिट वायुसेना में आधिकारिक प्रमुख अंकेक्षण अधिकारी द्वारा की गई है और इसे राष्ट्रीय अंकेक्षक के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed