फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet Minister Shivpal Yadav said central government not serious on flooding in East up

बाढ़ पर सियासत: शिवपाल यादव बोले, पूर्वांचल में बाढ़ के प्रति गंभीर नहीं केंद्र

Sun, 28 Aug 2016 03:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 28 Aug 2016 03:39 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Shivpal Yadav said central government not serious on flooding in East up
शिवपाल यादव

काशी में बाढ़ का जायजा लेने आए सूबे के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि वाराणसी समेत पूर्वांचल में बाढ़ के प्रति मोदी सरकार गंभीर नहीं है। राज्य सरकार ने बाढ़ की विभीषिका से निबटने के लिए केंद्र सरकार से मदद का आग्रह किया है। पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी के प्रतिनिधि हैं तो गृह मंत्री राजनाथ सिंह चंदौली के रहने वाले हैं। इसके बाद भी बाढ़ को लेकर केंद्र सरकार ने कोई सुध नहीं ली है।

विज्ञापन


शनिवार को यहां बाढ़ के हालात की समीक्षा करने के बाद शिवपाल यादव विकास भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा शासित प्रदेशों के सीएम बाढ़ के प्रति कितने संवेदनशील हैं कि इसका उदाहरण आप देख चुके हैं। मुख्यमंत्री दो लोगों के कंधों पर चढ़कर बाढ़ का जायजा लेने गए थे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग, राजस्व, सहकारिता, सिंचाई एवं जल संसाधन, अभाव, सहायता पुनर्वास तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री शिवपाल यादव ने दावा किया कि बाढ़ राहत के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cabinet Minister Shivpal Yadav said central government not serious on flooding in East up
शिवपाल यादव
बाढ़ राहत के लिए जिलों की ओर से जो भी धनराशि मांगी गई है, उसे शनिवार की देर शाम तक जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि वाराणसी में बाढ़ राहत के लिए जिला प्रशासन ने छह करोड़ रुपये की मांग की थी, इसमें से दो करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

 मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट वरुणा कॉरिडोर के बाढ़ में डूबने के सवाल पर कहा कि इस समय सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों की जान-माल की रक्षा करना है। वरुणा कॉरिडोर का काम बाढ़ के बाद फिर शुरू होगा। कहा कि वाराणसी जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह बाढ़ पीड़ितों को 15-15 दिन का राशन एक बार में उपलब्ध कराए। अनाज के साथ ही पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराया जाए।

इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन से बाढ़ में हुए नुकसान के आकलन के साथ ही मुआवजा संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है। प्रदेश सरकार जल्द से जल्द मुआवजा देने का प्रयास करेगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वाराणसी में 66 हजार हेक्टेयर और चंदौली में 27 हजार हेक्टेयर भूमि बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed