फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   by 2018 India hopeful of making Chabahar port operational

भारत को 2018 तक चाबहार बंदरगाह चालू होने की उम्मीद, नहीं जाना पड़ेगा पाक के रास्ते से ईरान

Sat, 05 Aug 2017 11:29 PM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Aug 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
by 2018 India hopeful of making Chabahar port operational
Nitin Gadkari

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2018 तक रणनीतिक चाबहार बंदरगाह के चालू होने की उम्मीद जताई है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंचे गडकरी तेहरान में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले पीएम मोदी हसन रुहानी को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दे चुके हैं। रुहानी ने दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हो इसके लिए भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। 
विज्ञापन


तेहरान में गडकरी ने कहा कि भारत और ईरान के बीच विशेष ऐतिहासिक रिश्तों की जड़ें कायम है। सरकार चाबहार बंदरगाह का विकास करने के लिए सदैव तैयार है। हम आशा करते हैं कि चाबहार बंदरगार का परिचालन एक से डेढ़ साल के अंदर शुरू हो जाए। बता दें कि भारत सरकार चाबहार बंदरगाह के विकास का काम तेजी से शुरू करने की जुगत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाबहार बंदरगाह ईरान के सिस्तान ब्लूचिस्तान प्रांत में हैं जिसके जरिए पाकिस्तान जाए बिना है पश्चिमी तट से ईरान आसानी से पहुंचा जा सकता है। परिवहन मंत्री का ईरान दौरा भारत के लिए अधिक मायने रखता है और भारत यहां काम में और तेजी लाने की फिराक में है।


इसके लिए भारत ने बंदरगाह पर काम शुरू कर दिया है और कुछ उपकरण लगाने के लिए कुछ टेंडर को फाइनल टच भी मिल चुका है। इस बंदरगाह के चालू का होना भारत के लिए बहुत ही लाभदायक है। बता दें कि 600 करोड़ रुपये के उपकरणों के लिए 380 करोड़ रुपये के टेंडरों को अंतिम रूप दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed