{"_id":"5d1f20e08ebc3e3cc47156ff","slug":"budget-2019-women-associated-with-self-help-groups-will-get-overdraft-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2019: सेल्फ हेल्प ग्रुप्स से जुड़ी महिलाओं को ओवर ड्राफ्ट के साथ मिलेगा एक लाख तक का कर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बजट 2019: सेल्फ हेल्प ग्रुप्स से जुड़ी महिलाओं को ओवर ड्राफ्ट के साथ मिलेगा एक लाख तक का कर्ज
Fri, 05 Jul 2019 03:35 PM IST
Harendra Chaudhary
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 05 Jul 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
women self help group rare story
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019-20 के बजट में सरकार ने देश की विकास प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने की घोषणा की है। जिसके तहत महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लिए ब्याज सब्सिडी कार्यक्रमों का सभी जिलों में विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही, जन-धन बैंक खाते वाले सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की प्रत्येक महिला सदस्य को ओवर ड्राफ्ट की सुविधा देगी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की मुद्रा योजना के तहत प्रत्येक सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की की एक महिला सदस्य को सरकार एक लाख रुपये तक का कर्ज देगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की व्यापक भागीदारी से ही भारत तेजी से विकास कर सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने इस संदर्भ में स्वामी रामकृष्ण परमहंस को स्वामी विवेकानंद के लिखे गये पत्र का उल्लेख करते हुए कहा, “नारी की स्थिति सुधारे बिना संसार का कल्याण नहीं हो सकता। किसी पक्षी के लिए एक पंख से उड़ना संभव नहीं है।” उन्होंने कहा कि यह सरकार मानती है कि हम महिलाओं की और अधिक भागीदारी से ही देश प्रगति कर सकता है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि जन-धन बैंक खाताधारी प्रत्येक महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की सदस्य को 5,000 रुपये के ओवरड्राफ्ट की अनुमति देने का प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लिए ब्याज सब्सिडी कार्यक्रम का विस्तार सभी जिलों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (स्व-सहायता समूह) के माध्यम से महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की व्यवस्था की है।