{"_id":"5d1f1b738ebc3e3cc057b819","slug":"budget-2019-from-small-shopkeepers-to-large-traders-know-what-did-they-get","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2019: छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों पर खास ध्यान, जानिए क्या मिला इन्हें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बजट 2019: छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों पर खास ध्यान, जानिए क्या मिला इन्हें
Fri, 05 Jul 2019 03:12 PM IST
सोनू शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
बजट 2019
- फोटो : Amar Ujala
देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में देश का बजट पेश किया। मोदी सरकार-2 के इस बजट में महिलाओं से लेकर युवाओं, गरीबों से लेकर किसानों और गांव से लेकर शहरों तक पर विशेष ध्यान दिया गया। इस बजट में छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारियों पर भी खास ध्यान दिया गया है। आइए जानते हैं देश के इस 'बही-खाते' में इनके लिए क्या खास है?
विज्ञापन
- प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन योजना से 1.5 करोड़ रुपये से कम कारोबार वाले खुदरा व्यापारियों को पेंशन लाभ।
- सभी दुकानदारों को 59 मिनट में लोन। 3 करोड़ छोटे दुकानदारों को फायदा।
- हवाई क्षेत्र, मीडिया, एनिमेशन, बीमा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाने की संभावनाएं खोजी जाएंगी।
- मध्यवर्ती बीमा संस्थाओं में 100 फीसदी एफडीआई की इजाजत।
- रिटेल सेक्टर को बढ़ावा। सिंगल ब्रांड रिटेल में निवेश मानक आसान किए जाएंगे।
- स्टैंड अप इंडिया स्कीम के तहत महिलाओं, एससी-एसटी उद्यमियों को लाभ।
- एमएसएमई के लिए 350 करोड़ रुपये का आवंटन। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू होगा।
- शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में न्यूनतम सरकारी शेयरधारिता 25 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी करने का प्रस्ताव।
- पीपीपी के जरिए जुटाए गए निवेश से रेलवे का तेज विकास और पैसेंजर फ्रेट सर्विस शुरू होगी।
- स्टार्टअप्स के लिए एक्सक्लूसिव टीवी चैनल शुरू होगा, स्फूर्ति और एस्पायर योजनाओं का विस्तार होगा।
- भारत के सृजनात्मक उद्योगों को अर्थव्यवस्था से जोड़ा जाएगा। उनकी बौद्धिक संपदा संरक्षित कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच दी जाएगी।