फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSP want 40 of the 80 Lok Sabha seats in UP for the party

मतभेदों में फंसा महागठबंधन, मायावती मांग सकती हैं 80 में से 40 सीट

Sat, 02 Jun 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jun 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
BSP want 40 of the 80 Lok Sabha seats in UP for the party

कैराना और नूरपुर उपचुनाव में 'सियासी गठबंधन' को मिली जीत के बाद सत्ता के गलियारों में मायावती की चुप्पी चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस चुप्पी की वजह 2019 के लोकसभा चुनाव हैं, जिसमें बीजेपी को हराने के लिए बनने वाले 'महागठबंधन' में सीटों का बंटवारा बड़ी वजह है। मायावती की यह चुप्पी 'दबाव की रणनीति' का हिस्सा हो सकती है। 

विज्ञापन


उपचुनावों में दलित वोटर्स ने निभाई थी बड़ी भूमिका
हालही में हुए उपचुनावों में बहुजन समाज पार्टी(बीएसपी) के दलित वोटर्स ने बड़ी भूमिका निभाई थी, ऐसे में मायावती चाहती हैं कि यूपी लोकसभा की 80 सीटों में 40 सीटें उनकी पार्टी के लिए छोड़ी जाएं। सूत्रों के मुताबिक मायावती ने इस बात का जिक्र अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने किया है।
विज्ञापन


बीएसपी को पर्याप्त सीटें नहीं मिलीं तो हम अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं: मायावती
आपको बता दें कि बीते हफ्ते मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साफ कहा था कि अगर बीएसपी को पर्याप्त सीटें नहीं मिलीं तो हम अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि सीटों के बंटवारे के मामले में समाजवादी पार्टी किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती। हालही में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मायावती के सीट बंटवारे के मामले पर कहा था कि 'सम्मान देने में हम लोग आगे हैं और सम्मान कौन नहीं देगा यह आप जानते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटों के बंटवारे पर समाजवादी पार्टी का गेमप्लान
सपा ने बीएसपी को उन सीटों पर उम्मीदवार देने की बात कही थी जहां 2014 के लोकसभा चुनावों में उनके(सपा) प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे थे। इस आधार पर सपा के पास 31 सीटें जाती दिख रही थीं वहीं बीएसपी को 34 सीटें मिल रही थीं। ऐसे में मायावती अगर ज्यादा सीटों की मांग करती हैं तो महागठबंधन के लिए समस्या बनेगी। 


बीएसपी का कहना है कि महागठबंधन में चाहे जितने भी दल शामिल हों लेकिन उसका(बीएसपी) वोट हर पार्टी को ट्रांसफर किया जा सकता है, इसलिए सूत्रों का कहना है कि बीएसपी कुल सीटों में करीब आधी सीटों की मांग कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed