फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSP leader's murder not political, eight suspects held over killing: Police

Tamil Nadu: अस्पताल से पैतृक आवास के लिए रवाना हुआ बसपा नेता का पार्थिव शरीर, हत्या पर पुलिस का बड़ा खुलासा

Sat, 06 Jul 2024 07:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 06 Jul 2024 07:17 PM IST
सार

Tamil Nadu: चेन्नई में शुक्रवार को बसपा नेता के. आर्मस्ट्रांग की हत्या उनके घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने कर दी थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने कुल आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पुलिस का कहना है कि ये हत्या राजनीतिक प्रकृति की नहीं है।फिलहाल बसपा नेता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास के लिए अस्पताल से रवाना किया गया है।

विज्ञापन
BSP leader's murder not political, eight suspects held over killing: Police
बसपा नेता की हत्या में पुलिस का खुलासा - फोटो : x/ @chennaipolice_

विस्तार

तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में चेन्नई पुलिस ने खुलासा किया है कि ये हत्या राजनीतिक प्रकृति की नहीं थी और सभी नजरिए से इसकी जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर संदीप राय राठौर के अनुसार इस मामले में कुल आठ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बसपा नेता को कभी भी जान से मारने की धमकी भी नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मकसद की संभावना बहुत कम है, हालांकि पिछली दुश्मनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल बसपा नेता का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास के लिए अस्पताल से रवाना किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कब और कहां हुई बसपा नेता की हत्या
इस हत्या की वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार शाम 7.15 बजे उस समय हत्या कर दी गई, जब वह यहां पेरंबूर में बन रहे अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान इस हमले में उनके साथ मौजूद चार लोग भी घायल हो गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आर्मस्ट्रांग को उनके समर्थकों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया था और बाद में वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल आठ लोग किए गए गिरफ्तार- पुलिस
पुलिस कमिश्नर ने कहा, कि शुरुआती जांच, सीसीटीवी फुटेज, सेल फोन टावर लोकेशन और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके बारे में हमें पूरा संदेह है कि वे इस वारदात को अंजाम देने में शामिल हैं। वहीं कुछ राजनीतिक दलों की तरफ से लगाए गए आरोप कि गिरफ्तार किए गए लोग असली अपराधी नहीं थे, इस पर उन्होंने कहा कि आगे की जांच से ही यह साबित हो पाएगा। उन्होंने कहा, लेकिन अभी हमारे पास यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं कि उन्होंने अपराध किया होगा।

रविवार को हो सकता है बसपा नेता का अंतिम संस्कार
उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) आसरा गर्ग के नेतृत्व में 10 विशेष टीमें बनाई गई थीं और अधिकारी कई नजरिए से जांच कर रहे थे। इस हत्या के पीछे के मकसद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विशेष टीम इसकी जांच कर रही है। उन्होंने दोहराया, इससे ऐसा कुछ नहीं लगता। इसमें कोई राजनीतिक पहलू नहीं है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोगों के खिलाफ कुछ लंबित मामले हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आर्मस्ट्रांग का अंतिम संस्कार रविवार को किया जा सकता है।


क्षुद्र राजनीति के बजाय दया दिखाएं द्रमुक-कांग्रेस : नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु के बसपा प्रमुख आर्मस्ट्रांग की हत्या को लेकर तमिलनाडु में द्रमुक-कांग्रेस सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने समाज के गरीबों और वंचित वर्गों के प्रति उसकी उपेक्षा की पुष्टि की है। नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- जहरीली शराब त्रासदी से प्रभावित लोगों में से कई लोग समाज के इन वर्गों से भी थे। बेहतर होगा कि डीएमके-कांग्रेस 24X7 क्षुद्र राजनीति में शामिल होने के बजाय दया दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed