{"_id":"58b81a7c4f1c1b9c69830dee","slug":"bsp-get-notice-from-election-commission-on-money-collected-during-notebandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के दौरान BSP के खातों में हुई पैसों की भरमार, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी के दौरान BSP के खातों में हुई पैसों की भरमार, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब
amarujala.com- submitted by: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 03 Mar 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने बहुजन समाज पार्टी को नोटबंदी के दौरान ज्यादा चंदे की रकम जमा करने पर नोटिस भेज दिया है। आयोग ने बसपा को 15 मार्च तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर नोटबंदी के बाद जमा हुई रकम पर चुनाव आयोग ने बीएसपी को नोटिस भेजा है। बताते चलें कि नोटबंदी के बाद दिल्ली के कई बैंकों में बीएसपी के पैसे जमा हुए थे।
विज्ञापन
इसके बाद से पार्टी सुप्रीमो मायावती विरोधियों के निशाने पर आई थीं। हालांकि, मायावती ने इसका बचाव करते हुए बयान दिया था कि पैसे पार्टी को चंदे में मिले हैं।
विज्ञापन