{"_id":"5ebde9204965b03d9269d192","slug":"bsnl-orders-compulsory-retirement-to-activist-rehana-fathima-who-once-tried-to-enter-sabarimala-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली कर्मचारी को BSNL ने दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली कर्मचारी को BSNL ने दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
Fri, 15 May 2020 06:28 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 15 May 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
रेहाना फातिमा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में घुसने की कोशिश करने और साजिशन अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से श्रद्धालुओं की भावनाओं को भड़काने वाली एक्टिविस्ट रेहाना फातिमा को सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अनिवार्य सेवानिवृत्त करने का निर्देश दिया है। आदेश में बीएसएनएल ने कहा कि फातिमा के कृत की आंतरिक जांच के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं फातिमा ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि अनिवार्य सेवानिवृत्त किए जाने के फैसले को उचित मंच पर चुनौती देंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे राजनीति हस्तक्षेप है। बीएसएनएल में तकनीशियन के तौर पर कार्यरत फातिमा को नवंबर 2018 में गिरफ्तार किए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था। फातिमा को कथित रूप से फेसबुक के जरिये धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन