फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSNL 4G tender canceled Chinese companies will also be out of highway project

चीन को दोहरा झटका : बीएसएनएल 4जी टेंडर रद्द, हाईवे प्रोजेक्ट से भी बाहर होंगी चीनी कंपनियां

Thu, 02 Jul 2020 02:36 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 02 Jul 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
BSNL 4G tender canceled Chinese companies will also be out of highway project
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : एएनआई
भारत के साथ सीमा पर तनातनी के बीच चीन को दोहरा झटका लगा है। दूरसंचार विभाग ने बुधवार को 4जी अपग्रेडेशन के लिए जारी बीएसएनएल का टेंडर रद्द कर दिया। केंद्र सरकार ने बीएसएनएल से अपग्रेडेशन में चीनी कंपनी के उपकरण इस्तेमाल करने से मना किया था, जिसके बाद टेंडर रद्द किया गया। वहीं, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाईवे परियोजनाओं में चीनी कंपनियों के शामिल होने पर रोक लगाने का एलान किया। गडकरी ने कहा कि कोई चीनी कंपनी संयुक्त उपक्रम के जरिये प्रोजेक्ट में शामिल होने की कोशिश करेगी तो उसे भी रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जल्द ही बीएसएनएल के लिए नया टेंडर जारी होगा। इसमें स्थानीय क्षमता को बढ़ावा देने के साथ ही मेक इन इंडिया पर जोर रहेगा। माना जा रहा है कि अपग्रेडेशन के लिए उपकरण उपलब्ध कराने वाली चीनी कंपनियों को इससे बाहर रखा जाएगा। दरअसल, सरकार ने बीएसएनएल के अलावा दूसरी सरकारी कंपनी एमटीएनएल को भी 4जी अपग्रेडेशन में चीनी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा है।
विज्ञापन

चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध की नीति जल्द: गडकरी

गडकरी ने कहा कि हम हाईवे प्रोजेक्ट में उन संयुक्त उपक्रमों को भी ठेका नहीं देंगे, जिनमें चीनी कंपनी की भागीदारी होगी। अगर वह संयुक्त उपक्रम के जरिये भारत आते हैं, तो भी उन्हें बाहर ही रखा जाएगा। चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की नीति जल्द ही पेश कर दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि एमएसएमई क्षेत्र से चीनी निवेशकों को दूर रखा जाए। गडकरी के पास एमएसएमई मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed