{"_id":"638376dd00ca3d3f09339b54","slug":"bsf-seizes-huge-quantity-of-phensedyl-and-ganja-at-border-in-south-bengal-frontier","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF: तस्करों के खिलाफ बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, सीमा पर भारी मात्रा में फेंसेडिल और गांजा जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BSF: तस्करों के खिलाफ बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता, सीमा पर भारी मात्रा में फेंसेडिल और गांजा जब्त
Sun, 27 Nov 2022 08:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 27 Nov 2022 08:10 PM IST
सार
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा पर तैनात 107वीं वाहिनी की सीमा चौकी मुस्तफापुर के जवानों ने इलाके से 16.5 किलो गांजा जब्त किया। इसके अलावा, कुछ अन्य सीमा चौकियों के जवानों ने तस्करी को विफल करते हुए कुल 766 बोतल फेंसेडील जब्त की।
विज्ञापन
बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा पर तैनात (नदिया, उत्तर 24 परगना और मुर्शिदाबाद) जवानों ने तस्करों के इरादों को नाकाम कर दिया है। यहां बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में फेंसेडिल और गांजा जब्त किया। दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा पर तैनात 107वीं वाहिनी की सीमा चौकी मुस्तफापुर के जवानों ने इलाके से 16.5 किलो गांजा जब्त किया।
विज्ञापन
वहीं अन्य घटनाओं में सीमा चौकी दोबरपारा, 158 वीं वाहिनी, आईसीपी पेट्रापोल, 145वीं वाहिनी, सीमा चौकी टिकलीचर, 35वीं वाहिनी और सीमा चौकी मेघना, 141वीं वाहिनी के जवानों ने तस्करी को विफल करते हुए कुल 766 बोतल फेंसेडील जब्त की। जब्त की गई सभी फेंसेडील बोतलों की अनुमानित कीमत 1,57,268 रुपए है।
विज्ञापन
जब्त किए गए सामान को पुलिस थाना बगदाह, कस्टम ऑफिस पेट्रापोल, पुलिस थाना भगवानगोला और हुगलबेरिया को सौंप दिया गया। दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया की बीएसएफ के जवान सदैव सीमा पर सतर्क रहते हुए अपनी ड्यूटी को करते हैं, जिसके कारण तस्करों को उनके गैर इरादतन कार्यों में सफलता नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा, तस्करों को पकड़ने के लिए बीएसएफ और स्थानीय पुलिस दोनों साथ मिलकर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन