फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bsf arrest 744 inflitrators in 2023 include rohingyas and gold drugs in tripura

Tripura: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ रही घुसपैठ, बीएसएफ ने धरे 744 घुसपैठिए, इनमें 112 रोहिंग्या

Tue, 02 Jan 2024 11:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 02 Jan 2024 11:07 AM IST
सार

बीएसएफ ने घुसपैठियों के साथ ही बड़ी संख्या में प्रतिबंधित सामान जैसे प्रतिबंधित कफ सिरप, गांजा, याबा टैबलेट और ब्राउन शुगर आदि भी बरामद किए। इनकी कीमत करीब 41 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
bsf arrest 744 inflitrators in 2023 include rohingyas and gold drugs in tripura
BSF (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत-बांग्लादेश सीमा पर कितने बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2023 में बीएसएफ ने 744 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 112 रोहिंग्या शामिल हैं। ये सभी लोग गैरकानूनी तरीके से भारत की सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। बीते साल का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले साल 2022 में बीएसएफ ने 369 और साल 2021 में 208 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


बीते तीन साल में तेजी से बढ़ी घुसपैठ
बीएसएफ ने घुसपैठियों के साथ ही बड़ी संख्या में प्रतिबंधित सामान जैसे प्रतिबंधित कफ सिरप, गांजा, याबा टैबलेट और ब्राउन शुगर आदि भी बरामद किए। इनकी कीमत करीब 41 करोड़ रुपये है। साथ ही साल 2023 में भारत बांग्लादेश सीमा पर चार किलो सोना भी बरामद किया गया है। बीएसएफ ने बताया कि 'साल 2023 में बीएसएफ ने 744 घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। इनमें से 112 रोहिंग्या, 337 बांग्लादेशी और 295 भारतीय शामिल हैं। बीते तीन साल में यह बीएसएफ द्वारा गिरफ्तार घुसपैठियों की सबसे बड़ी संख्या है।'
विज्ञापन


त्रिपुरा सीमा से होती है घुसपैठ
उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई और सीमा की सुरक्षा के साथ ही बीएसएफ देश में अवैध घुसपैठ रोकने में भी अहम भूमिका निभा रही है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि मुश्किल हालात में भी बीएसएफ अपना कर्तव्य का पालन कर रही है। बीएसएफ ने सीमा पर होने पर अपराधों से निपटने में भी अहम काम किया है। बता दें कि त्रिपुरा, बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। इस सीमा से अवैध घुसपैठ होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed