फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British high commissioner said india can tackle world some biggest problems g20 presidency

G20: 'दुनिया की कई बड़ी समस्याएं सुलझा सकता है भारत', ब्रिटिश राजदूत ने दिया बड़ा बयान

Mon, 23 Jan 2023 03:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Jan 2023 03:02 PM IST
सार

भारत की अध्यक्षता में जी20 की थीम वसुधैव कुटुंबकम यानी कि एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य रखी गई है। यह प्राचीन संस्कृत वेद महा उपनिषद से ली गई है।

विज्ञापन
British high commissioner said india can tackle world some biggest problems g20 presidency
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में ब्रिटेन के राजदूत एलेक्जेंडर एलिस ने अपने एक बयान में कहा है कि भारत में दुनिया की कई बड़ी समस्याओं को सुलझाने की क्षमता है। एलिस ने कहा कि जी20 की अध्यक्षता करते हुए भारत के पास मौका है कि वह दुनिया को नया और आधुनिक भारत के दर्शन कराए। एएनआई के साथ बातचीत में एलेक्जेंडर एलिस ने कहा कि भारत एक ताकतवर देश है और इसके पास दुनिया के कई देशों से बात करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि ऐसी दुनिया में जहां कई समस्याएं हैं, जिनमें पर्यावरण में बदलाव, जन स्वास्थ्य आदि शामिल हैं, वहां यह बेहद अहम बात है।

विज्ञापन


एलिस ने कहा कि एक बंटी हुई दुनिया में, जहां भौगोलिक राजनीति में इतनी प्रतिस्पर्धा है, वहां मेरे ख्याल से भारत के पास ताकत है, जो दुनिया के विभिन्न देशों को साथ ला सकता है। बता दें कि भारत दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक जी20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 के लिए अपना एजेंडा समावेशी, महत्वकांक्षी और एक्शन आधारित बताया है। जी20 के दौरान भारत के मॉडल को दूसरे देशों के सामने रखा जा सकता है, खासकर विकासशील देशों के सामने। 
विज्ञापन


बता दें कि भारत की अध्यक्षता में जी20 की थीम वसुधैव कुटुंबकम यानी कि एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य रखी गई है। यह प्राचीन संस्कृत वेद महा उपनिषद से ली गई है। भारत में जी20 की बैठकें सिर्फ नई दिल्ली जैसे बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेंगी। भारत में जी20 की बैठकें देश के 50 शहरों में आयोजित होंगी। इससे जी20 प्रतिनिधियों को भारत की समृद्ध संस्कृति देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश उच्चायुक्त ने ये भी कहा कि ब्रिटेन, संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में भारत को जगह देने के पक्ष में है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बदलाव मुश्किल है लेकिन हमें इस पर काम करना होगा। सुरक्षा परिषद में कुछ बदलाव द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुए, कुछ बदलाव वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के बाद हुए, कुछ वैश्वीकरण के बाद और कुछ 90 के दशक के मध्य में हुए। अब हम चाहते हैं कि भारत इसमें प्रभावी बदलाव करे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed