फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Britain to vote for Refrendum

ब्रिटेन में हो रहे ऐतिहासिक जनमत संग्रह पर टिकीं दुनियाभर की नजरें 

Thu, 23 Jun 2016 12:46 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 23 Jun 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
Britain to vote for Refrendum
‌‌‌‌‌ब्रिटेन में हो रहा ऐतिहासिक जनमत संग्रह

ब्रिटेन में गुरुवार को एक ऐतिहासिक जनमत संग्रह हो रहा है जिससे तय होगा कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ में रहेगा या बाहर जाएगा। मतदान केंद्र ब्रिटिश स्टैंडर्ड टाइम सुबह सात बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे।

विज्ञापन


लगभग 4.65 करोड़ मतदाता इसमें भाग लेने के योग्य हैं जो किसी भी ब्रितानी चुनाव के लिए रिकॉर्ड संख्या है।

ब्रिटेन के इतिहास में ये अब तक का तीसरा राष्ट्रीय जनमत संग्रह है। इस जनमत संग्रह से पहले ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में रहने या उससे अलग होने के मुद्दे पर चार महीने तक अभियान चला।

विज्ञापन

इन सवालों का देना होगा जवाब

Britain to vote for Refrendum
जनमत संग्रह के ल‌िए जाते बैटल बाक्‍स

जनमत संग्रह में पूछा गया सवाल है, "क्या यूनाइटेड किंगडम को यूरोपीय संघ का सदस्य रहना चाहिए या यूरोपीय यूनियन को छोड़ देना चाहिए।" जिसे भी पक्ष को कुल मतों में से आधे से ज्यादा मत मिलेंगे, उसकी जीत मानी जाएगी।

गुरुवार रात को मतदान बंद होने के बाद बैलेट बॉक्स 382 गिनती केंद्रों पर रखे जाएंगे।

इनमें इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के सभी 380 स्थानीय निकाय और उत्तरी ऑयरलैंड और गिब्राल्टर का एक-एक केंद्र शामिल हैं। मतदान के बाद रातभर 11 क्षेत्रीय केंद्रों से नतीजे आते रहेंगे। मुख्य गिनती अधिकारी मेनचेस्टर टाऊन हॉल से अंतिम नतीजों का ऐलान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed