फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Britain: Crisis on Sunak's return to power, opposition leading in double digits; General elections on 4th July

ब्रिटेन: सुनक की सत्ता में वापसी पर संकट, विपक्ष को दोहरे अंकों में बढ़त; चार जुलाई को होने हैं आम चुनाव

Sun, 16 Jun 2024 10:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Jun 2024 10:58 PM IST
सार

Britain: लेबर पार्टी की 14 साल बाद सत्ता में वापस लौटने की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं। ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी से पांच अलग-अलग प्रधानमंत्री 14 वर्षों से सत्ता में रहे हैं। माहौल बदलने के सुनक के प्रयासों का कोई बड़ा प्रभाव पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
Britain: Crisis on Sunak's return to power, opposition leading in double digits; General elections on 4th July
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ब्रिटेन के आम चुनाव के लिए तीन सप्ताह से भी कम समय बचा है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वे इतने कम समय में देश के मतदाताओं का मूड और माहौल बदल पाएंगे। कारण है कि सर्वेक्षणों में कीर स्टार्मर के नेतृत्व में वामपंथी विपक्षी लेबर पार्टी को कंजर्वेटिव पार्टी के अपेक्षा दोहरे अंकों की बढ़त हासिल है। लेबर पार्टी की 14 साल बाद सत्ता में वापस लौटने की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं। इस दौरान ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी से पांच अलग-अलग प्रधानमंत्री 14 वर्षों से सत्ता में रहे हैं। माहौल बदलने के सुनक के प्रयासों का कोई बड़ा प्रभाव पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। अब तक के अभियान में वे सबसे बड़ी गलती यह कर चुके हैं कि उन्होंने डी-डे आक्रमण की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 6 जून को फ्रांस में एक अंतरराष्ट्रीय समारोह में शामिल न होने का निर्णय लिया था। इसके लिए वह तब से माफी मांग रहे हैं।

विज्ञापन


सुनक ने यूके की पार्लियामेंट को 30 मई को ही भंग कर दिया था। वहां अब 650 संसद सदस्यों के लिए चुनाव होने हैं। हालांकि, ब्रिटेन की मौजूदा कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार का कार्यकाल दिसंबर में पूरा होना था। लेकिन उन्होंने 6 माह पहले ही संसद भंग कर चुनाव की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


लेबर पार्टी जीती तो स्टार्मर बन सकते हैं पीएम
सर्वेक्षणों के आगे चल रही लेबर पार्टी यदि इस बार सत्ता में आती है तो पूर्व मानवाधिकार वकील और विपक्ष के कद्दावर नेता कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं। सत्ताधारी पार्टी के सांसद बड़े पैमाने पर पहले ही पलायन कर चुके हैं और कई ने हार मान ली है। अब तक लगभग 129 सांसद दोबारा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर चुके हैं, इनमें से 77 सांसद सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed