Coronavirus: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 7924 नए मामले, 227 लोगों की मौत
- अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव पाए गए
- तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6993 नए मामले सामने आए और 77 लोगों की मौत हो गई है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2,20,716 हो गई है।
- आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6051 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 1,02,349 हो गई है।
- बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41,111 हो गई है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 49,931 नए मामले सामने आए और 708 लोगों की मौत हुई।
- देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,85,114 है और अब तक 32,771 लोगों की मौत हुई है और 9,17,568 लोग ठीक हो चुके हैं।
- भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14 लाख के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
त्रिपुरा में 147 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
147 people tested #COVID19 positive out of 4027 samples tested: Biplab Kumar Deb, Chief Minister of Tripura pic.twitter.com/TpQmUJuFwZ
— ANI (@ANI) July 27, 2020
स्ट्रीट वेंडरों और फेरीवालों को काम करने की मिली अनुमति
Street vendors & hawkers are allowed to function from 10 am to 8 pm daily, initially for a period of one week in Delhi except in containment zones. However, weekly bazaars are not allowed till further orders: Delhi Government pic.twitter.com/r9Wv4Non00
— ANI (@ANI) July 27, 2020
असम में कोरोना के 1348 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 21742 टेस्ट हुए हैं। असम में पॉजिटिविटी रेट 6.19 फीसदी है, जो काफी कम हैः स्वास्थ्य मंत्री
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने रात 10 बजे के आसपास पुंछ जिले के मेंधर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
झारखंड में 324 नए मामले, चार लोगों की मौत
झारखंड में आज कोरोना के 324 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8,803 हो गई है, जिनमें 4908 मामले सक्रिय हैं, 3805 ठीक हो चुके हैं और 90 लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना की जांच के लिए तीन नई अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के उद्घाटन से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
राजस्थान में आज कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा रात 8:30 बजे तक का है। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37,564 हो गई है। इनमें 10,097 मामले सक्रिय हैं और 25,663 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में महामारी के कारण 633 लोगों की मौत हुई है।
अंडमान निकोबार द्विपसमूह में कोरोना संक्रमितों की संख्या 338
अंडमान निकोबार द्विपसमूह में कोरोना संक्रमितों की संख्या 338 है, जिनमें 145 सक्रिय मामले, 192 ठीक और एक मौत शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 245 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 7863 हो गई है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 2646 है और 5172 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2270
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2270 हो गई है। इनमें 1025 मामले सक्रिय हैं, 1216 ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की अब तक मौत हुई है।
माली में भारतीय राजदूत अंजनी कुमार को मौरतानिया का अगला राजदूत नियु्क्त किया गया। वहीं, ऑस्ट्रिया में भारतीय राजदूत जयदीप मजूमदार को मॉन्टेनिग्रो का राजदूत बनाया गया।
Jaideep Mazumdar, presently Ambassador of India to Austria, has been concurrently accredited as the next Ambassador of India to Montenegro: MEA https://t.co/xTn5A4xLWB
— ANI (@ANI) July 27, 2020
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के लाहौर में गुरुद्वारा शहीदी स्थान को मस्जिद बनाने की कोशिशों पर पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने विरोध दर्ज कराया।
A strong protest lodged with Pak High Commission on the reported incident where Gurdwara ‘Shahidi Asthan’, site of martyrdom of Bhai Taru Singh ji at Naulakha Bazaar in Lahore, Pak claimed as the place of Masjid Shahid Ganj &attempts are being made to convert it to a mosque: MEA pic.twitter.com/RdSOOMO8Vw
— ANI (@ANI) July 27, 2020
कोरोना से संबंधित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर एक होटल में पार्टी आयोजित करने के मामले में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमू वीरजू को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।
Bharatiya Janata Party appoints Somu Veerraju as president of party's Andhra Pradesh unit. pic.twitter.com/4SBVOgi1H4
— ANI (@ANI) July 27, 2020