ब्रेकिंग न्यूज: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ करोड़ के करीब, छह लाख से अधिक मौतें
- महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 10576 मामले सामने आए और 280 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,37,607 हो गई है।
- मध्यप्रदेश के भोपाल में 24 जुलाई से 10 दिनों का लॉकडाउन
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 5849 नए मामले सामने आए और 74 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,86,492 हो गई है।
- कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4764 नए मामले सामने आए और 55 लोगों की मौत हुई है।
- मणिपुर में कल दोपहर 2 बजे से 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन
- भारत शुरू से ही कोरोना को मात दे रहा है और लगातार अपनी तैयारियों और प्रतिक्रिया उपायों को मजबूत कर रहा हैः डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक
- कमलनाथ की मांग, बैलेट पेपर से हो मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव
- कर्नाटक के शिवमोग्गा सहित इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी
- तेलंगाना सरकार ने कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी को डिप्टी कलेक्टर का नियुक्ति पत्र सौंपा
- देश में पिछले 24 घंटे में 37,724 नए मामले सामने आए हैं और 648 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,92,915 हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
हमारी सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी ताकत लगा देगी-गहलोत
सिक्किम में आज 108 नए मामले सामने आए। यह एक दिन का एक दिन में सर्वाधिक आंकड़ा है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 326 पहुंच गई है।
अंडमान निकोबार में नौ नए मामले
अंडमान निकोबार में आज संक्रमण के नौ नए मामले दर्ज किए। यहां कुल मामलों की संख्या 221 हो गई है, जिनमें 58 सक्रिय मामले हैं और 163 लोग ठीक हो चुके हैं।
असम में आज कोरोना के 972 नए मामले
असम में आज कोरोना के 972 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 27744 हो गई है। इनमें 19350 मरीज ठीक हो चुके हैं, 8325 मामले सक्रिय हैं और अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है।
हमारी सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी ताकत लगा देगी-गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना महामारी को अभी तक सभी के सहयोग से नियंत्रण में रखने में सफलता मिली है। कोरोना से लड़ाई में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार ने संसाधन उपलब्ध कराने में किसी तरह की कमी नहीं रखी है। आगे भी कोरोना से जंग के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। हमारी सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी ताकत लगा देगी। कोरोना महामारी को आउट ऑफ कन्ट्रोल होने से रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी कल विधान सभा को संबोधित करेंगी
Puducherry LG Kiran Bedi (in file pic) will address Legislative Assembly tomorrow.
— ANI (@ANI) July 22, 2020
Proposal seeking approval for laying of Annual Financial Statement&Demand for Grants before Assembly, &letters of CM-Speaker to address House received today. LG accepted invitation: LG Secretariat pic.twitter.com/MJsd3oYCTf
ओडिशा: 12 फीट के किंग कोबरा सांप को कुएं से रेस्क्यु किया गया
ओडिशा: गंजाम जिले के खल्लीकोट वन रेंज के अंतर्गत बुरुझारी गांव में एक 12 फीट के किंग कोबरा सांप को कुएं से रेस्क्यु किया गया। स्नेक हेल्पलाइन वलंटियर स्वप्नलोक मिश्रा ने बताया, '20 फीट गहरे कुएं के अंदर सांप गिरा हुआ था। एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उसे निकाला गया और जंगल में छोड़ दिया गया।'
असम: काजीरंगा नेशनल पार्क में कई जगह बाढ़ का पानी आने से जानवर सड़कों पर दिख रहे हैं।
तेलंगाना में आज कोरोना संक्रमण के 1554 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 49, 259 हो गई है, जिनमें 11,155 मामले सक्रिय हैं, 37666 ठीक हो चुके हैं और 438 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
सचिन पायलट और 18 अन्य विधायको ने हाई कोर्ट से की ये मांग
सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों ने राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की है कि केंद्र सरकार को कानून एवं न्याय मंत्रालय के सचिव के जरिए मामले में एक पक्षकार बनाया जाए।
जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर की फायरिंग
जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी पर फायरिंग की, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद आतंकियों ने कुलगाम में भी पुलिसकर्मी पर फायरिंग की। वह भी घायल हो गए। उऩ्हें भी अस्पताल पहुंयाया गया हैः जम्मू-कश्मीर पुलिस
दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ करोड़ के करीब
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बुधवार को डेढ़ करोड़ के करीब पहुंच गई। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में कोविड-19 से 6,17,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1725 हुई
हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1725 हो गई है, जिनमें 593 मामले सक्रिय हैं, 1105 ठीक हो चुके हैं और 10 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
त्रिपुरा में भाजपा विधायक, उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने बताया कि भाजपा विधायक रामपद जामतिया और उनकी पत्नी बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जामतिया के दो निजी गार्ड भी संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को कोविड-19 देखभाल केंद्र में भर्ती किया गया है।
केंद्र ने असम में बाढ़ की स्थिति से निपटने को 346 करोड़ रुपये जल्द जारी करने की घोषणा की
केंद्र असम में बाढ़ की स्थिति से निपटने के वास्ते जल्द ही 346 करोड़ रुपये प्रारंभिक राशि के तौर पर जारी करेगा जिससे इस पूर्वोत्तर राज्य में 56 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में बुधवार को दी गई।
नेपाल में बीते 24 घंटे में 100 नए मामले, दो की मौत
नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 100 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,014 हो गई। देश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई।
तमिलनाडु ने कोरोना से मौत के आंकड़ों में संशोधन किया, मृतक संख्या में 444 की वृद्धि
कोरोना से जुड़े मौत के आंकड़ों में अंतर की संभावना की बात स्वीकार करने के बाद तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को कहा कि पूर्व में चेन्नई में 444 लोगों की मौत की बात प्रकाश में नहीं आई थी और अब इस आंकड़े को मृतक संख्या में जोड़ दिया गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में गठित की गई समिति ने चेन्नई में मौत के ऐसे सभी मामलों का विश्लेषण किया जिनमें व्यक्ति का कोरोना संक्रमण से मरने का संदेह हो। इस तरह चेन्नई में अब कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों की संख्या बढ़कर 1,939 तथा समूचे राज्य में मृतक संख्या 3,144 हो गई है।
बीएसएफ के कांस्टेबल सुमित कुमार और सेना के एक जवान सहित कुल 8 लोग गिरफ्तार
बीएसएफ कांस्टेबल सुमित कुमार को बुधवार को बर्खास्त कर दिया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया कि उन्हें भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के सांबा सेक्टर में तैनात किया गया था और और 11 जुलाई को बीएसएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उन पर तस्करी गतिविधियों में कथित संलिप्तता, देश विरोधी तत्वों और सीमा पार अपराधियों के साथ सांठगाठ के आरोप थे। इस मामले में अब तक बीएसएफ के कांस्टेबल सुमित कुमार और सेना के एक जवान सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
राजस्थान में कोरोना के 961 नए मामले, छह की मौत
राजस्थान में रात 8:30 बजे तक कोरोना के 961 नए मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, 620 लोग ठीक भी हुए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 32,334 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 583 हो गया है।
गोवा में कोरोना के 149 नए मामले
गोवा में कोरोना के 149 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4176 हो गई है। इनमें 1607 सक्रिय मामले हैं, 2541 ठीक हो चुके हैं और 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
आईसीएमआर ने दो और एंटीजन टेस्ट किट को मान्य किया है
आईसीएमआर ने दो और एंटीजन टेस्ट किट को मान्य किया है। उनमें से एक भारतीय निर्माता-लैबकेयर डायग्नोस्टिक लिमिटेड व दूसरी एक बेल्जियम स्थित कंपनी-कॉरिस बायोकॉन्सेप्ट की किट है। इससे पहले आईसीएमआर ने एंटीजन टेस्ट किटों के लिए एक कोरियाई कंपनी एसडी बायोसेंसर को मंजूरी दी थी: आईसीएमआर
'इंडिया आइडियाज समिट' में प्रधानमंत्री मोदी ने क्या क्या कहाः-
- इज ऑफ बिजनेस की तरह इज ऑफ लिविंग भी जरूरी
- कोरोना महामारी ने दुनिया को सीखने का मौका दिया
- भारत और अमेरिका के कारोबारी रिश्ते मजबूत
- आत्मनिर्भर भारत के लिए अमेरिका का सहयोग
- खुले वातावरण में खुला बाजार बनता है
- भारत ओपन माइंड और ओपन मार्केट का समर्थक
- भारत ने कृषि क्षेत्र में एतिहासिक सुधार किए हैं
- कोरोना ने घरेलू उत्पाद पर जोर देना सिखाया है
- भारत में निवेश का शानदार माहौल है
- भारत अवसरों का देश बन रहा है
- मेडिकल तकनीक के क्षेत्र में भी भारत आगे बढ़ रहा है
- हमने रक्षा क्षेत्र में एफडीआई को बढ़ाया
- अमेरिका से इस साल 40 अरब डॉलर निवेश
- भारत ने आपदा को अवसर में बदलने का काम किया है
- भारत 22 फीसदी की गति से तरक्की कर रहा है
- भारत में विदेशी निवेश लगातार बढ़ रहा है
- पीएम मोदी ने भारत में तमाम क्षेत्रों में निवेश की बात की
- पीएम मोदी ने अमेरिका के नेतृत्व का धन्यवाद किया
- भारत और अमेरिका की दोस्ती और मजबूत हो
महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 10576 मामले, 280 लोगों की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1020 नए मामले, 20 की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1020 नए मामले सामने आए और 20 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 51,485 हो गई है, जिनमें 12016 मामले सक्रिय हैं, 37,240 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,229 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड में आज 451 नए मामले
उत्तराखंड में आज 451 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5,300 पहुंच गई है, जिनमें 3349 मरीज ठीक हो चुके हैं और 57 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2291 नए मामले, 39 लोगों की गई जान
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2291 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 49,321 हो गई है, जिनमें 18,450 मामले सक्रिय हैं और 1,221 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में 1310 नए मामले, 58 की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1310 नए मामले दर्ज किए गए और 58 लोगों की जान चली गई। वहीं, 1563 लोग ठीक हुए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 1,04,572 हो गई है। इनमें 75,118 ठीक और 5,872 मौतें शामिल हैं।
पाकिस्तान ने किया एलओसी पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाकिस्तान लगातार नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। आज 7:15 बजे पुंछ जिले के किरनी और कस्बा सेक्टरों में मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलाबारी शुरू की। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कीः पीआरओ जम्मू
बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 1502 नए मामले
बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 1502 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30,066 हो गई है। इनमें 19876 लोग ठीक हो चुके हैं और 208 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 9981 है।
हरियाणा में आज कोरोना के 724 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 724 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,186 हो गई है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
Written a letter to Prime Minister Shri Narendra Modi. pic.twitter.com/P2TnSoa0Cu
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 22, 2020
भोपाल में 24 जुलाई से 10 दिनों का लॉकडाउन
Lockdown to be imposed in Bhopal for 10 days from 8 pm on July 24: Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra. (File pic) #COVID19 pic.twitter.com/BXREJRFj2i
— ANI (@ANI) July 22, 2020
दिल्ली में आज कोरोना के 1227 नए मामले, 29 की गई जान
दिल्ली में आज कोरोना के 1227 नए मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 1532 लोग ठीक भी हुए। दिल्ली में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,26,323 है। इनमें 1,07,650 लोग ठीक हो चुके हैं और 3719 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
पंजाब में आज 414 नए मामले, छह लोगों की मौत
पंजाब में आज कोरोना के 414 नए मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 11301 हो गई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 269 हो गई है।
हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G-7 समिट में आमंत्रित किया है- माइक पॉम्पियो,
हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G-7 समिट में आमंत्रित किया है। वहां हमलोग अतंरराष्ट्रीय समृद्धि के नेटवर्क को बढ़ाएंगेः अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो, इंडिया आइडिया समिट में
डिजिटल इकॉनमी डेटा इकॉनमी के साथ चलेगी- रविशंकर प्रसाद
हम सभी को यह स्वीकार करने की आवश्यकता है कि डिजिटल इकॉनमी डेटा इकॉनमी के साथ चलेगी। हमें अपने डेटा की संप्रभुता समझने की जरूरत है। डेटा संबंधित संप्रभु राष्ट्र के पास ही रहना चाहिए और लोगों की गोपनीयता की सुरक्षा होनी चाहिएः G20 डिजिटल मंत्री की बैठक में आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद
भारत-अमेरिका के अंदर क्षमता है कि एकसाथ काम करके दुनिया को आकार दें
भारत-अमेरिका के अंदर क्षमता है कि एकसाथ काम करके दुनिया को आकार दें। हम मैरिटाइम सिक्यॉरिटी, काउंटर टेररिज्म, कनेक्टिविटी, कोरोना, क्लाइमेट चेंज आदि पर काम कर रहे हैं। इसका बड़ा हिस्सा यह है कि द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करते हुए, बड़े एजेंडा को आकार कैसे दिया जाएः इंडिया आइडियाज समिट में विदेश मंत्री एस जयशंकर
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45 नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2060 हो गई है। इनमें से 642 मामले सक्रिय हैं और 1418 लोग ठीक हो चुके हैं।
चंडीगढ़ में आज कोरोना के 29 नए मामले
चंडीगढ़ में आज कोरोना के 29 नए मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 780 हो गई है। इनमें 241 मामले सक्रिय हैं और 13 लोगों की अब तक जान चली गई है।
तमिलनाडु में आज कोरोना के 5849 नए मामले, 74 लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना के 5849 नए मामले सामने आए और 74 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,86,492 हो गई है। इनमें 51,765 मामले सक्रिय हैं, 1,31,583 लोग ठीक हो चुके हैं और 2700 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार कोरोना से संक्रमित
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। औरंगाबाद के सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र से विधायक सत्तार ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह मुंबई में अपने घर पर पृथकवास में हैं। वह महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री भी हैं और उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों ने अपनी जांच कराने का अनुरोध किया है। इससे पहले राज्य के कैबिनेट मंत्री जितेंद्र अव्हाड, अशोक चव्हाण और धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। यह सभी फिलहाल ठीक हो चुके हैं।
प्यारे मियां की पुलिस रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दी
मध्य प्रदेश: जिला अदालत ने प्यारे मियां की पुलिस रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दी है। बता दें कि बच्चियों से रेप का आरोपी प्यारे को इस महीने की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था। उस पर नाबालिग लड़कियों से बलात्कार का आरोप है।
दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से आज उनके निवास पर मुलाकात की। साथ में पार्टी नेता भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे।
Delhi: Home Minister Amit Shah met senior Bharatiya Janata Party (BJP) leader Lal Krishna Advani at the latter's residence today. Party leader Bhupender Yadav was also present. (File pics) pic.twitter.com/MwWaIyN46X
— ANI (@ANI) July 22, 2020
केरल में एक दिन में सर्वाधिक 1038 नए मामले
केरल में आज कोरोना के 1038 नए मामले सामने आए। यह एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8818 हो गई है।
मणिपुर में कल दोपहर 2 बजे से 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन
मणिपुर में कल दोपहर 2 बजे से 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।
Manipur to go under complete lockdown for 14 days, starting 2 pm tomorrow. #COVID19 pic.twitter.com/1L9hYskgqn
— ANI (@ANI) July 22, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसदों के साथ की चर्चा
Had an excellent interaction with the newly elected @BJP4India Rajya Sabha MPs. It was wonderful to hear their views and passion towards public service. This is a group of MPs who are diverse and will certainly make effective contributions to Parliamentary proceedings. pic.twitter.com/IEEAUUrxHp
— Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2020
सचिन पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में प्रतिवाद दायर किया
सचिन पायलट ने सुप्रीम कोर्ट में प्रतिवाद दायर किया। स्पीकर सीपी जोशी की याचिका पर अपना और अन्य विधायकों का पक्ष रखे बिना आदेश नहीं पास करने की मांग की।
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6045 नए मामले दर्ज किए गए और 65 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 64713 हो गई है। इनमें 31763 सक्रिय मामले हैं, 32127 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 823 लोगों की मौत हो चुकी है।
लद्दाख में कोरोना के आठ और मामले
लद्दाख में कोरोना के आठ और मामले सामने आए हैं और आठ ठीक हुए। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 186 है। 156 लेह में और 30 मामले कारगिल में हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले 600 पैरेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज
केरल इंजिनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल कॉलेज की परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले 600 पैरेंट्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। आज एक 17 साल के छात्र को संक्रमित पाया गया है। वहीं, मंगलवार को परीक्षा में शामिल होने वाल दो छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
कोरोना पर जीत के लिए पंजाब सरकार 'मिशन फतेह' चला रही है
खतरे के निशान से 8 सेमी ऊपर बह रहा पानी
असमः गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी का पानी खतरे के निशान से 8 सेमी ऊपर बह रहा है। भारी बारिश की वजह से जलस्तर भी काफी बढ़ा है।
Assam: Brahmaputra river flowing above danger level in Guwahati due to incessant rainfall in the state. Jitu Moni Das, an official at Central Water Commission says,"water is flowing 8 cm above danger level. Water level is rising by 2 cm per hour". pic.twitter.com/3iUZ9XF83e
— ANI (@ANI) July 22, 2020
ऑइल इंडिया लिमिटेड ने बयान जारी किया