{"_id":"5c392c9abdec2273382ca62b","slug":"brain-dead-person-gave-new-life-to-five-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेन डेड व्यक्ति ने पांच लोगों को दी नई जिंदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रेन डेड व्यक्ति ने पांच लोगों को दी नई जिंदगी
Sat, 12 Jan 2019 05:24 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 12 Jan 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
ब्रेन डेड घोषित व्यक्ति की किडनी, कॉर्निया और दिल को पांच लोगों में प्रत्यारोपित कर उन्हें नई जिंदगी दी गई। जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिचर्स (जेआईपीएमईआर) के डॉक्टरों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इंस्टीट्यूट के मुताबिक, तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में पिछले सप्ताह एक दिहाड़ी मजदूर का बाइक चलाते हुए एक्सीडेंट हो गया था। उसे सिर में काफी गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
तमिलनाडु के शंकरापुरम और मुंदियनपक्कम के सरकारी अस्पतालों में उसका इलाज हुआ, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया। इसके बाद उसे पुडुचेरी के जेआईपीएमईआर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। उसके रिश्तेदारों की सहमति से उसके अंगों को दान करने का फैसला किया गया। किडनी और कॉर्निया को चार मरीजों में प्रत्यारोपित किया गया, जबकि दिल को चेन्नई भेज दिया गया।
विज्ञापन