फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BrahMos Aerospace and HAL to participate in Air Show Max 2019 to be held in Russia

रूस में होने वाले एयरशो में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ब्रह्मोस एयरोस्पेस और एचएएल

Fri, 23 Aug 2019 07:29 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 23 Aug 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
BrahMos Aerospace and HAL to participate in Air Show Max 2019 to be held in Russia
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड

ब्रह्मोस एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) अगले हफ्ते रूस में अंतरराष्ट्रीय एविएशन और स्पेश शो ‘मैक्स 2019’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जहां दुनियाभर से रक्षा और एयरोस्पेस की बड़ी बड़ी कंपनियां शिरकत करेंगी।

विज्ञापन


यह शो मास्को के समीप झुकोवस्की में 27 अगस्त से एक सितंबर तक होगा जिसका मुख्य आकर्षण रूस की पांचवीं पीढ़ी का तीव्र गति वाला लड़ाकू विमान सुखोई एस यू 57 ई होगा। उसे वहां पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


हल्के सैन्य रूसी परिवहन विमान आईएल 113 वीई, आईएल-113 वी के निर्यात संस्करण (परिवहन एवं मालढुलाई) भी दुनिया के सबसे बड़े एयरशो एवं प्रदर्शनी के अन्य मुख्य आकर्षण होंगे। एसयू-57 ई पांचवीं पीढ़ी का बहुद्देश्यीय विमान है जिसे हवा, जमीन पर लक्ष्यों को भेजने के विभिन्न मिशनों को पूरा करने के लिए डिजायन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एयरशो में रूसी और भारतीय कंपनियों के अलावा अमेरिका, आस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, चीली, चीन, साइप्रस, चेक गणतंत्र, एस्तोनिया और फ्रांस की 182 कंपनियां भी हिस्सा लेंगी। जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, यूनान, ईरान, इस्राइल, इटली, जापान, लिथुआनिया, मैक्सिको, मोरक्को, नीदरलैंड्स, बेलारूस, रोमानिया, स्विटरजरलैंड, ट्यूनीशिया, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात की कंपनियां भी उसमें शिरकत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed