फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BR Shetty richest Kannad in world resigns from co chairman post of his abu dhabi nmc company

दुनिया के सबसे अमीर कन्नड़ बीआर शेट्टी की मुश्किलें बढ़ीं, एनएमसी हेल्थ से दिया इस्तीफा

Thu, 20 Feb 2020 02:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 20 Feb 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
BR Shetty richest Kannad in world resigns from co chairman post of his abu dhabi nmc company
बीआर शेट्टी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

दुनिया के सबसे अमीर कन्नड़ बीआर शेट्टी जिनके पास डॉलर 1.6 बिलियन (1,14,51,68,80,000 रुपये) की संपत्ति है उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी अबु धाबी स्थित कंपनी एनएमसी हेल्थ के शेयरों में दिसंबर मध्य से 70 प्रतिशत की गिरावट आई है क्योंकि अमेरिका की एक निवेशक कंपनी ने एनएमसी पर कर्ज के बावजूद संपत्ति के लिए ज्यादा भुगतान करने और नकद राशि देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट्स के अनुसार शेट्टी ने बोर्ड द्वारा इस्तीफा मांगने के बाद सह-अध्यक्ष पद से 17 फरवरी को इस्तीफा दे दिया। एजेंसी ने कहा, 'शुक्रवार से एनएमसी अपने चार बोर्ड सदस्यों को खो चुका है। जिसमें उपाध्यक्ष खलीफा बुट्टी भी शामिल हैं। उनकी भी जांच की जा रही है।' मड्डी वॉटर्स के संस्थापक कार्सन ब्लॉक,  वह निवेश फर्म, जिसने कंपनी पर आरोप लगाए हैं उसने ट्वीट में कहा, 'एनएमसी के शेयर स्वामित्व और संकल्प में प्रणालीगत सड़न है जो भ्रष्टाचार का एक लक्षण है।'

विज्ञापन

शेट्टी ने जांच के लिए खुद एफबीआई के पूर्व निदेशक को चुना

बीआर शेट्टी के करीबी सूत्र ने बताया कि कर्नाटक के उद्योगपति ने एनएमसी द्वारा वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए पूर्व एफबीआई निदेशक की नियुक्ति की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मड्डी वॉटर्स ने टेस्ला सहित अन्य कंपनियों के खिलाफ इसी तरह के बेबुनियाद आरोप लगाए थे। शेट्टी ने केवल निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए निदेशक पद से इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, 'यहां तक की शेट्टी पिछले चार सालों से वह सक्रिय प्रबंधन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं और अपने भारतीय उपक्रमों पर ध्यान दे रहे हैं। वर्तमान सीईओ प्रशांत मंगत सभी कार्यों को देख रहे हैं।' सूत्र ने आगे कहा कि अस्पताल की श्रृंखल लाभ में हैं। शेट्टी ने 1973 में कर्ज चुकाने के लिए उडुप्पी से यूएई की 1,000 मील लंबी यात्रा की थी। जिसने उन्हें एक चिकित्सक प्रतिनिधि से अरबपति बना दिया। 


इसके बाद उन्होंने यूएई की सबसे बड़ी अस्पताल श्रृंखला एनएमसी हेल्थ को खरीद लिया। उन्होंने यह कर्ज सिंडीकेट बैंक के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक केके पाई से अपनी बहन की शादी के लिए लिया था। उनके पास बुर्ज खलीफा के सबसे ऊपर माले में घर है। इसके अलावा एक निजी विमान और विटेंज कारों का संग्रह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed