फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Book train tickets before 4 months from today, around 230 special trains will start running from tomorrow

Indian railway update: आज से 4 माह पहले बुक कराएं ट्रेनों के टिकट, तत्काल कोटा भी शुरू

Sun, 31 May 2020 06:50 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 31 May 2020 06:50 AM IST
सार

  • एक जून से चलने वाली ट्रेनों में तत्काल कोटा भी
  • कॉमन सर्विस सेंटर, यात्री सुविधा केंद्र, पोस्ट ऑफिस में भी टिकट बुकिंग की सुविधा
  • कल से दौड़ने लगेंगी करीब 230 स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
Book train tickets before 4 months from today, around 230 special trains will start running from tomorrow
indian railway - फोटो : social media

विस्तार

लॉकडाउन-4 के बाद करीब 230 ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। इन ट्रेनों के अलावा पहले से चल रही 30 ट्रेनें भी चलेंगी। खास बात यह है कि इन ट्रेनों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से चार महीने पहले एडवांस टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही तत्काल कोटा के तहत भी टिकट की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। भारतीय रेलवे ने टिकट के एडवांस बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। 

विज्ञापन


लॉकडाउन में 30 दिन पहले ही टिकट आरक्षण की सुविधा थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 120 दिन कर दिया गया है। रविवार से सिर्फ एक महीने पहले ही एडवांस बुकिंग वाले नियम में बदलाव हो जाएगा। करंट सीट बुकिंग यानी सीट खाली रहने पर स्टेशनों से इस तरह की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। साथ ही बीच के स्टेशनों से भी टिकट बुक करने की सर्विस 31 मई की सुबह टिकट काउंटर व ऑनलाइन सर्विस के तहत होने लगेगी।
विज्ञापन


230 स्पेशल ट्रेन में यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ ही देशभर के दो लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर, यात्री सुविधा केंद्र, पोस्ट ऑफिस से टिकट की बुकिंग होगी। कोविड-19 की वजह से ट्रेन के साथ पार्सल वैन नहीं जा रही थी। अब यह कोच भी ट्रेनों में जुड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • कुछ नए नियमों के साथ संचालित होंगी ट्रेनें

 कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को ध्यान में रख कुछ नये नियम के साथ ट्रेन चलेगी। टिकट जांच करने वाले कर्मचारियों के लिए भी नियम बनाए गए है। उन्हें मास्क, दस्ताने व फेस शील्ड दिया जाएगा।  यात्री अपने टिकटों के सत्यापन के बाद ही ट्रेन में चढ़ सकेंगे। वेटिंग वालों को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। टिकट कंफर्म होने पर ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

  • लखनऊ के लिए एक जून को चलेगी स्पेशल ट्रेन

 यात्रियों की सुविधा के लिए अब रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। यह सुविधा एक जून से चलने वाली दो सौ ट्रेन व पंद्रह स्पेशल ट्रेन से अलग होगी। अगर आप दिल्ली से लखनऊ जाना चाहते है तो रेलवे एक जून को एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन नई दिल्ली से लखनऊ के लिए चलेगी।

रास्ते में यह ट्रेन गाजियाबाद जंक्शन, हापुड़ जंक्शन, मुरादाबाद, रामपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर स्टेशन पर भी ठहरेगी। यानी यहां से भी यात्री लखनऊ के लिए यात्रा कर सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन रात 10:05 बजे चलेगी और लखनऊ जंक्शन सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी।  

  • नई दिल्ली-जम्मूतवी स्पेशल अब पठानकोट कैंट भी ठहरेगी

 रेलवे ने नई दिल्ली-जम्मूतवी-नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को पठानकोट कैंट में ठहराव देने का निर्णय लिया है। 1 जून से 30 जून के बीच ट्रेन संख्या (02425/02426) को पठानकोट कैंट में भी रुकेगी।  रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 02425 नई दिल्ली-जम्मू तवी स्पेशल ट्रेन पठानकोट छावनी स्टेशन पर तड़के 3.38 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात के 9:32 बजे ठहरेगी। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed