फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   body of 22 year old IIT student found in Mumbai hotel

होटल में मिला आईआईटी बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र का शव

Tue, 04 Sep 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 04 Sep 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
body of 22 year old IIT student found in Mumbai hotel
आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने वाले २२ वर्षीय छात्र की एंटी डिप्रेशन गोलियों की ओवरडोज से मौत

मुंबई में सोमवार को अम्बोली पुलिस ने आईआईटी बॉम्बे में पढ़ने वाले 22 वर्षीय छात्र का शव जोगेश्वरी इलाके के एक होटल से बरामद किया है। मृतक का नाम जयदीप स्वैन बताया जा रहा है और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला था।

विज्ञापन


जयदीप आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में एमटेक कर रहा था। साथ ही उसने इसी साल जुलाई में दाखिला लिया था। पुलिस का मानना है कि जयदीप की मौत एंटी-डिप्रेशन गोलियों की ओवरडोज से हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, जयदीप ने 31 अगस्त को जोगेश्वरी इलाके के होटल में चेक-इन किया था और होटल के स्टाफ से एक सितम्बर को आखिरी बार बात हुई थी।  तीन सितम्बर को होटल स्टाफ का एक सदस्य जब होटल के सातवीं मंजिल पर सफाई का रहा था तो उसे जयदीप के कमरे से बदबू आयी। उसने होटल के मैनेजर को जानकारी दी और पुलिस को बुलाया गया'।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयदीप के दरवाजा न खोलने पर पुलिस को जबरन दरवाजा खोलना पड़ा और उसके मृत शरीर को बिस्तर पर पाया। लाश के पास टेबल पर एंटी-डिप्रेशन गोलियां पायी गयीं हैं, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस केस की जांच-पड़ताल कर रही है । साथ ही ये भी जानने की कोशिश कर रही है की जयदीप होटल में क्यों आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed