{"_id":"5c46976abdec2273875d483f","slug":"boat-with-100-200-indian-migrants-heading-to-new-zealand-is-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"100-200 भारतीयों को न्यूजीलैंड ले जाने वाली नाव बीच समुद्र में लापता, तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
100-200 भारतीयों को न्यूजीलैंड ले जाने वाली नाव बीच समुद्र में लापता, तलाश जारी
Tue, 22 Jan 2019 09:39 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोच्चि
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
100-200 भारतीयों को न्यूजीलैंड ले जाने वाली नाव बीच समुद्र में ही लापता हो गई है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है ये नाव इन लोगों को न्यूजीलैंड ले जा रही हो। लोगों की कुल कितनी संख्या थी ये पता नहीं चल पाया है। मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नाव में जो लोग थे वो तमिलनाडु और दिल्ली से थे। नाव 12 जनवरी को केरल के मुनामबाम हार्बर से निकली थी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ये भारतीय एक फिशिंग बोट में सवार थे, शुरुआती जांच से पता चलता है कि सभी शरणार्थी थे। इस मामले में दिल्ली से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति का नाम प्रभु धांडापानी है। मामले में शामिल दो अधिकारियों ने बताया कि नाव न्यूजीलैंड जा रही थी।
नाव पर सवार लोगों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने 70 बैग बरामद कर लिए हैं, इसके अलावा पुलिस को 20 पहचान से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। इन बैगों से ड्राइ फ्रूट और कपड़े मिले हैं। इनसे लग रहा है कि ये लोग लंबी यात्रा के लिए निकले थे।
नाव और लोग बीच समुद्र में ही लापता हो गए। कई भारतीय एजेंसी जिसमें तटरक्षक बल भी शामिल है, लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
जो भी प्रवासी न्यूजीलैंड जाते हैं उन्हें 7 हजार मील से भी अधिक का सफर तय करना पड़ता है। ये सफर दुनिया के सबसे बड़े समुद्रों से होकर गुजरता है। इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चक्रवाती तूफान आना आम बात है। जो नाव के रास्ते में अकसर आते हैं।
न्यूजीलैंड के प्रवासीय विभाग के प्रवक्ता से इस बारे में जानकारी के लिए अभी संपर्क नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस लापता लोगों के परिवार से उनकी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा तलाश अभियान भी जारी है।