फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will celebrate the service week on birthday of pm modi to deendayal upadhyay birthday

पीएम मोदी के जन्मदिन से दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस तक भाजपा मनाएगी सेवा सप्ताह

Fri, 31 Aug 2018 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate the service week on birthday of pm modi to deendayal upadhyay birthday

भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस 25 सितंबर के एक हफ्ते की अवधी को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह दिवंगत पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धांजलि के बाद कार्यांजलि होगी। इस क्रम में झुग्गी बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता स्वास्थ्य चैकअप कैंप लगाने के साथ ही सफाई अभियान भी चलाएंगे। 

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि वाजपेयी को एक महीने का श्रद्धांजलि कार्यक्रम 16 सितंबर को खत्म होगा। आगागी 17 सितंबर को पीएम का जन्म दिन है। जबकि पार्टी के प्रेरणा पुरुष रहे दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस 25 सितंबर को है। पार्टी ने तय किया है कि इस अवधि को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाए।
विज्ञापन


इस क्रम में लगने वाले स्वास्थ्य चेकअप कैंपों में गरीबों का इलाज, बच्चों का टीकाकरण और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच होगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें अस्पताल ले जाने, आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने का भी प्रयास होगा। इसी क्रम में कार्यकर्ता झुग्गी बस्तियों में सफाई अभियान चलाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed