फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Wants Dialogues Deleted from Tamil Film Mersal vijay on GST new india

तमिल फिल्म ‘मर्सल’ में GST के जिक्र से खफा बीजेपी, की डायलॉग डिलीट करने की मांग

Fri, 20 Oct 2017 07:12 PM IST
एजेंसी/ नागरकोइल (तमिलनाडु)
एजेंसी/ नागरकोइल (तमिलनाडु) Updated Fri, 20 Oct 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
BJP Wants Dialogues Deleted from Tamil Film Mersal vijay on GST new india
तमिल सुपरस्टार विजय
हालिया रिलीज तमिल फिल्म ‘मर्सल’ में जीएसटी और नोटबंदी पर फिल्माए गए सीन पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। भाजपा का कहना है कि जीएसटी और नोटबंदी पर फिल्म में गलत जानकारी दी गई है। फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में तमिल सुपरस्टार विजय हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन ने कहा कि फिल्म के निर्माताओं को चाहिए कि वे फिल्म से जीएसटी के बारे में दी गई गलत जानकारी को हटा दें। उन्होंने कहा कि सिनेमा के माध्यम से गलत जानकारियों को नहीं फैलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


पढ़ें: आमिर खान-अजय देवगन नहीं बल्कि इस 'साउथ सुपरस्टार' की फिल्म होगी इस दिवाली की 'ब्लॉकबस्टर'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तमिल सुपरस्टार विजय पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अभिनेताओं को चाहिए कि वे इस माध्यम का उपयोग लोगों को भ्रमित करने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए न करें। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एच राजा ने भी फिल्म में जीएसटी के उल्लेख की आलोचना की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यह केवल अर्थशास्त्र के ज्ञान में कमी दिखा रहा है। वहीं भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष तमिलीसाई सुंदरराजन ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ‘मर्सल’ में जीएसटी के बारे में गलत जानकारी दी गई है, मशहूर हस्तियों को चाहिए कि वे लोगों को गलत जानकारियां न दें।

सुंदरराजन ने कहा कि मशहूर अभिनेता के प्रशंसक भी ऐसी गलत जानकारियों का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने जुलाई में लांच हुए केंद्रीय कर व्यवस्था के बारे में दी गई गलत जानकारी वाले दृश्य को भी हटाने की मांग की। सुंदरराजन ने फिल्मनिर्माताओं के जीएसटी और अर्थशास्त्र के बारे में ज्ञान पर भी सवाल उठाया। यह फिल्म 18 अक्तूबर को दिवाली के दिन रिलीज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed