फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Vice President Raman Singh said after PM Modi s meeting we will win elections in West Bengal and Assam

पीएम मोदी की बैठक के बाद बोले भाजपा उपाध्यक्ष, हम बंगाल और असम में चुनाव जीतेंगे

Sun, 21 Feb 2021 05:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 21 Feb 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
BJP Vice President Raman Singh said after PM Modi s meeting  we will win elections in West Bengal and Assam
भाजपा उपाध्यक्ष रमन सिंह - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशों के अध्यक्ष, राज्यों के प्रभारी व सह-प्रभारी तथा राज्यों के संगठन मंत्री भी शामिल हुए। इस बैठक के बाद भाजपा उपाध्यक्ष रमन सिंह ने रविवार को  कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि बैठक में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी के आगामी चुनावों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव जीतेगी। 


पांच राज्यों में चुनाव के लिए भाजपा की क्या होगी रणनीति, बैठक में पीएम मोदी ने दिया मंत्र


भाजपा उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि यह (किसानों का विरोध) राजनीतिक रूप से प्रभावित है। देश के किसान कानूनों से खुश हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में कृषि कानूनों का स्वागत किया जा रहा है। मुझे लगता है कि इस आंदोलन को जीवित रखने के लिए कांग्रेस और वाम दलों द्वारा एक साजिश है।

कोरोना महामारी के दौरान यह राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक है, जिसमें नेता प्रत्यक्ष तौर पर शामिल हुए। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब तीन कृषि कानूनों को लेकर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले लगभग तीन महीने से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे किसान संगठन अपने आंदोलन को देशव्यापी बनाने की कोशिशों में हैं और वे लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हैं।

इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित और मार्गदर्शन करने के बाद राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों, आत्मनिर्भर भारत अभियान और कृषि कानूनों पर चर्चा की। राज्य आधारित समूह की बैठकें और भविष्य की कार्यक्रमों पर चर्चा और घोषणा की जानी है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed