फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to ensure victory in assembly elections will rely on PM Modi and Yatra to all the poll-bound states

रणनीति: पीएम मोदी और यात्रा बनेंगे भाजपा के चुनावी सारथी, तेलंगाना-कर्नाटक के बाद अन्य राज्यों की तैयारी

Thu, 02 Mar 2023 05:39 AM IST
देव कश्यप हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 Mar 2023 05:39 AM IST
सार

भाजपा सूत्रों ने कहा कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पार्टी को जन विश्वास रथ यात्रा का व्यापक लाभ मिला। युवाओं और महिलाओं में पीएम के प्रति व्यापक आकर्षण के कारण उनकी अचानक बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दूसरी रैली कराई गई। मध्यप्रदेश में जारी विकास यात्रा और राजस्थान की जन आक्रोश यात्रा को भी बेहतर समर्थन मिला है।

विज्ञापन
BJP to ensure victory in assembly elections will rely on PM Modi and Yatra to all the poll-bound states
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र की सत्ता की जंग का सेमीफाइनल माने जा रहे इस साल के विधानसभा चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सभी चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यात्राओं का सहारा लेगी। यात्राओं और  प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे का बेहतर परिणाम सामने आने के बाद पार्टी ने इस साल होने जा रहे छह राज्यों में ऐसी ही यात्राओं के आयोजन के साथ प्रधानमंत्री के चेहरे का इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने कहा कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पार्टी को जन विश्वास रथ यात्रा का व्यापक लाभ मिला। युवाओं और महिलाओं में पीएम के प्रति व्यापक आकर्षण के कारण उनकी अचानक बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दूसरी रैली कराई गई। मध्यप्रदेश में जारी विकास यात्रा और राजस्थान की जन आक्रोश यात्रा को भी बेहतर समर्थन मिला है। चूंकि इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है, ऐसे में पार्टी ने इस साल सभी चुनावी राज्यों में अलग-अलग नाम से यात्रा निकालने की योजना बनाई है। इस पर जल्द काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


जहां सत्ता, वहां उपलब्धियों का प्रचार
यात्राओं के संदर्भ में अलग-अलग राज्यों में पार्टी की रणनीति अलग-अलग है। जिन राज्यों में पार्टी सत्ता में है, वहां इसकी योजना सरकार की उपलब्धियां और प्रधानमंत्री के चेहरे को भुनाने की है। इसी तर्ज पर यात्राओं के नाम रखे गए हैं। मसलन सत्ता वाले राज्य मध्यप्रदेश में पार्टी विकास यात्रा, कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा निकाल रही है। त्रिपुरा में जन विश्वास यात्रा निकाली। जहां पार्टी सत्ता में नहीं है, वहां उसका जोर सरकार की नाकामियां गिनाने पर है, इसलिए पार्टी ने राजस्थान में जनआक्रोश यात्रा, तेलंगाना में प्रजा गोसा, भाजपा भरोसा यात्रा निकाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की रैली से होगा यात्रा का समापन
इसी रणनीति के तहत बुधवार को तेलंगाना में प्रजा गोसा प्रजा भरोसा यात्रा तो कर्नाटक में विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई। कर्नाटक में राज्य के चार कोनों से चार यात्रा निकलेगी। दोनों ही राज्यों में यात्रा का समापन प्रधानमंत्री मोदी की रैली से होगा। पार्टी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी अप्रैल-मई-जून में नई यात्राओं की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed