फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP surrounded for not giving free cylinder on Holi, AAP protested, Congress called it cheating with women

Holi: होली पर मुफ्त सिलेंडर न देने पर घिरी भाजपा, आप ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने बताया महिलाओं के साथ धोखा

Wed, 12 Mar 2025 09:01 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 12 Mar 2025 09:01 PM IST
सार

दिल्ली के आईटीओ सहित अलग-अलग इलाकों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रही आतिशी मारलेना ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं का इंतजार लंबा होता जा रहा है। अब तक उन्हें 2500 रुपये देने का वादा नहीं निभाया गया, लेकिन अब उसके बाद दूसरा वादा भी नहीं निभाया जा रहा है।

विज्ञापन
BJP surrounded for not giving free cylinder on Holi, AAP protested, Congress called it cheating with women
आम आदमी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सरकार के द्वारा दिल्ली की महिलाओं को होली पर एक मुफ्त गैस सिलेंडर न देने पर आम आदमी पार्टी ने हमला किया है। दिल्ली के 40 अलग-अलग स्थानों पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि भाजपा अपना कहा हर वादा निभाने में असफल साबित हो रही है। पहले तो उसने महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना अब तक शुरू नहीं किया, अब होली पर एक मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा भी नहीं निभाया गया है। कांग्रेस ने कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा है। 

विज्ञापन


दिल्ली के आईटीओ सहित अलग-अलग इलाकों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रही आतिशी मारलेना ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं का इंतजार लंबा होता जा रहा है। अब तक उन्हें 2500 रुपये देने का वादा नहीं निभाया गया, लेकिन अब उसके बाद दूसरा वादा भी नहीं निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या यह वादा भी एक जुमला बनकर रह जाएगा।  
विज्ञापन


आप के पूर्व विधायक ऋतुराज झा और दिल्ली की पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत कई नेताओं ने दिल्ली के अंदर करीब 40 जगहों पर प्रदर्शन कर भाजपा से होली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा निभाने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। कुछ जगहों पर आप कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इसके पहले भी आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने के मामले में भी भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के साथ धोखा- कांग्रेस 
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि महिलाओं को होली के अवसर पर एक मुफ्त गैस सिलेंडर न देना उनके साथ धोखा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में महिलाओं को हर होली-दिवाली पर एक-एक गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया था, लेकिन त्योहार के दो दिन रह जाने के बाद भी इसका कोई मैकेनिज्म तैयार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक तैयार नहीं हो पाई है कि उसे अपने वादों को किस तरह पूरा करना है।   

'तैयारी कर रही सरकार, हर वादे पर खरा उतरने का भरोसा'
भाजपा ने अब तक होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर क्यों नहीं दिया? इस सवाल के जवाब में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अमर उजाला से कहा कि सरकार अपने संकल्प पत्र में किया गया हर वादा निभाएगी। इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है। लेकिन अभी सरकार को बने एक महीना ही हुआ है। अभी सरकार के पास आधिकारिक आंकड़े नहीं हैं जिन पर भरोसा कर वह अपनी किसी योजना को आगे बढ़ा सके। 


नेता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार के आंकड़ों पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। उनका आरोप है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने करीबी लोगों को गलत तरीके से लाभ दिलाने के लिए आंकड़ों में हेराफेरी की है। यह मामला भी जल्द ही जनता के सामने लाया जाएगा। एक तरफ तो गरीब लोगों के राशन कार्ड और बीपीएल कार्ड नहीं बनाए गए हैं, वहीं बाहर से आकर दिल्ली में बसे रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों के पास राशन कार्ड और आधार कार्ड सब कुछ मौजूद हैं। जबकि इस दौरान किसी का राशन कार्ड बनाया ही नहीं गया था। उन्होंने कहा कि सरकार अपने आंकड़ों को दुरुस्त कर लेने के बाद हर योजना का लाभ गरीब वर्ग को देगी। इसमें गरीब महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों को आर्थिक लाभ देने के साथ-साथ अन्य योजनाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed