{"_id":"688acb44c1c9a57d6d06862e","slug":"bjp-start-nationwide-tiranga-yatra-in-all-mandals-of-country-from-10-to-14-august-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: भाजपा 10 अगस्त से निकालेगी देशव्यापी तिरंगा यात्रा, युद्ध नायकों और शहीदों के परिजनों का करेगी सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: भाजपा 10 अगस्त से निकालेगी देशव्यापी तिरंगा यात्रा, युद्ध नायकों और शहीदों के परिजनों का करेगी सम्मान
Thu, 31 Jul 2025 07:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:17 AM IST
सार
पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए इस ऑपरेशन के बाद बीते तीन महीने में भाजपा की यह दूसरी तिरंगा यात्रा होगी। इससे पहले पार्टी ने ऑपरेशन खत्म होने के तत्काल बाद 13 से 23 मई तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर और प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
भाजपा 10 से 14 अगस्त तक देश के सभी मंडलों में राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा शुरू करेगी। यात्रा का उद्देश्य ऑपेशन सिंदूर में मिली सफलता और देशभक्ति का प्रचार करना है। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में हुई विशेष चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेताओं के भाषणों का जनता के बीच व्यापक प्रचार करना भी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए आतंकी, छद्म संगठनों के जरिये शुरू की साजिशें
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए इस ऑपरेशन के बाद बीते तीन महीने में भाजपा की यह दूसरी तिरंगा यात्रा होगी। इससे पहले पार्टी ने ऑपरेशन खत्म होने के तत्काल बाद 13 से 23 मई तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर और प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जगह-जगह युद्ध नायकों, शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। विशेष अनुमति प्राप्त कर भाजपा के कार्यकर्ता सीमा चौकियों का भी दौरा कर सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम, युद्ध स्मारकों से जुड़े स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जबकि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाल कर बंटवारे के दौरान मारे गए लोगों को मौन श्रद्धांजली दी जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Railways: रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए मथुरा-कोटा मार्ग पर स्वदेशी कवच की शुरुआत, आपात स्थिति में देगा साथ
बंसल को सौंपी कमान
यात्रा की सफलता के लिए प्रत्येक राज्य में एक संयोजक और तीन सदस्यीय कमेटी गठित होगी। पार्टी के महासचिव सुनील बंसल इसके राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किए गए हैं। सभी राज्य एक सप्ताह के अंदर कमेटियों का गठन करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के इस कार्यक्रम को बड़े सियासी पहल के रूप में देखा जा रहा है।