{"_id":"5859400a4f1c1b1864e39f7f","slug":"bjp-slams-rahul-gandhi-over-remark-on-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम पर टिप्पणी से भड़की भाजपा की चेतावनी, 'संभल जाएं राहुल नहीं, तो खोलेंगे पिटारा'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम पर टिप्पणी से भड़की भाजपा की चेतावनी, 'संभल जाएं राहुल नहीं, तो खोलेंगे पिटारा'
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी भाजपा को बेहद नागवार गुजरी है। पार्टी ने राहुल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने राजनीतिक मर्यादा तोड़ना जारी रखा, तो भाजपा के पिटारे में भी उनके खिलाफ बहुत कुछ है।
पार्टी ने यह भी कहा कि राहुल की इस टिप्पणी से कांग्रेस और गांधी का डीएनए खुल कर सामने आ गया है। यही कारण है कि राहुल एक दिन तो प्रधानमंत्री मुर्दाबाद के नारे को कांग्रेस संस्कृति के खिलाफ बताते हैं, मगर दूसरे ही दिन प्रधानमंत्री पर निजी और ओछा हमला बोलते हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने नोटबंदी पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की प्रतिदिन बदल रही नीति पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि आरबीआई इतनी जल्दी जल्दी अपनी नीतियां बदल रही है जैसे प्रधानमंत्री मोदी अपने कपड़े बदलते हैं।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि एक दिन पहले ही राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को यह कहते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाने से मना किया कि यह कांग्रेस की संस्कृति नहीं है। मगर अगले ही दिन खुद राजनीतिक शिष्टाचार भुला बैठे। इसके जरिए कांग्रेस और गांधी परिवार का डीएनए सामने आ गया।
सिंह ने कहा कि मैं राहुल को चेतावनी देता हूं कि वह ऐसे ओछे और व्यक्तिगत हमले से बाज आएं। ऐसा नहीं हुआ तो हमारे पिटारे में भी उनके खिलाफ बहुत कुछ है। पार्टी ने अगर उनके खिलाफ पिटारा खोल दिया, तो उनके लिए बेहद मुश्किल होगी।