Chennai: तमिलनाडु में भाजपा नेता की पीट-पीटकर की हत्या, नौ लोगों ने किया आत्मसमर्पण
भाजपा के एससी/एसटी विंग के राज्य कोषाध्यक्ष और वलारपुरम पंचायत के अध्यक्ष पीपीजी शंकर की गुरुवार रात चेन्नई के बाहरी इलाके नजरथपेट के पास एक गिरोह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में नौ लोगों ने आत्मसमर्पण भी किया है।
शादी से लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार, भाजपा के एससी/एसटी विंग के राज्य कोषाध्यक्ष और वलारपुरम पंचायत के अध्यक्ष पीपीजी शंकर की गुरुवार रात चेन्नई के बाहरी इलाके नजरथपेट के पास एक गिरोह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा कि भाजपा नेता शादी से लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी गाड़ी को रोककर उन पर हमला किया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भाजपा पदाधिकारी पीपीजी शंकर की हत्या के सिलसिले में नौ लोगों ने एग्मोर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण किया है।
15 मामले थे दर्ज
बता दें, शंकर के खिलाफ 15 आपराधिक मामले लंबित थे। उन्हें दो बार गुंडा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया जा चुका है।