फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp reply on rahul gandhi accused bjp government in britain cambridge university anurag thakur pc

BJP: कैम्ब्रिज में राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, अनुराग ठाकुर बोले- भारत को बदनाम करना उनकी आदत

Fri, 03 Mar 2023 12:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Mar 2023 12:02 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि "कल के नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस का सूपड़ा एक बार फिर साफ हुआ है। और ये रोने-धोने का काम राहुल गांधी एक बार फिर विदेश की धरती पर कर रहे हैं।"

विज्ञापन
bjp reply on rahul gandhi accused bjp government in britain cambridge university anurag thakur pc
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए बयान पर भाजपा भड़क गई। पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को राहुल के बयान को झूठा और भारत को बदनाम करने वाला बताया। उन्होंने कहा, "कल के नतीजे दिखाते हैं कि कांग्रेस का सूपड़ा एक बार फिर साफ हुआ है। और ये रोने-धोने का काम राहुल गांधी एक बार फिर विदेश की धरती पर कर रहे हैं।"
विज्ञापन


'जासूसी का शक तो पेगासस की जांच के लिए मोबाइल क्यों नहीं दिया' 
अनुराग ठाकुर ने कहा, "ये पेगासस कहीं और नहीं उनके दिल और दिमाग में बैठा हुआ है। पेगासस पर क्या मजबूरी थी कि राहुल गांधी ने अपना मोबाइल जमा नहीं करवाया। वह नेता जो भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर है, ऐसा क्या था उनके मोबाइल में जो उनको अब तक छिपाना पड़ रहा है। उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना मोबाइल जमा क्यों नहीं करवाया।"
विज्ञापन


'किसी और की नहीं तो इटली की पीएम की ही सुन लेते राहुल'
खेल मंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, "दुनियाभर में मोदीजी के नेतृत्व में भारत के प्रति जो सम्मान बढ़ा है, वह आज कोई और नहीं, दुनियाभर के नेता कह रहे। राहुलजी किसी और की नहीं, इटली की प्रधानमंत्री और उनके नेताओं की ही सुन लेते। इटली की पीएम ने कहा कि दुनियाभर में मोदीजी को जो प्यार मिलता है, जिस तरह वह दुनिया के लोकप्रिय नेता बन कर उभरे हैं। आज वह एक बड़े लीडर हैं। ये शायद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं कर पा रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन





'विदेशी धरती-दोस्तों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे राहुल'
बार-बार झूठ बोलना, विदेशी धरती का विदेशी दोस्तों, विदेशी एजेंसियों का इस्तेमाल करना यह आदत बन गई है भारत को बदनाम करने की। यह नफरत राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के प्रति तो हो सकती है, लेकिन देश को बदनाम करने की ये साजिश जो उनकी विदेशी धरती से, कभी विदेशी दोस्तों के जरिए होती है, यह प्रश्नचिह्न खड़ा करता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है।

'चुनावों के नतीजे स्वीकार नहीं पा रहे राहुल'
भाजपा नेता ने कहा, "पूर्वोत्तर चुनाव के नतीजे शायद राहुल गांधी को पहले से पता थे। लेकिन न वे लोगों के मैंडेट को स्वीकार कर पाए, शायद वह एक के बाद एक मिल रही हार को भी स्वीकार नहीं कर पा रहे। कल के नतीजे दिखाते हैं कि कैसे लोग बार-बार नरेंद्र मोदीजी की सरकार पर भरोसा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed