फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP pressurizes Telangana government to officially celebrate Hyderabad Liberation Day

भाजपा ने तेलंगाना सरकार पर आधिकारिक रूप से हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का दबाव बढ़ाया

Thu, 29 Aug 2019 01:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 29 Aug 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
BJP pressurizes Telangana government to officially celebrate Hyderabad Liberation Day
के लक्ष्मण (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा ने 17 सितंबर को आधिकारिक रूप से हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का अपना अभियान तेज कर दिया है। निजाम के शासन वाले हैदराबाद राज्य का विलय 17 सितंबर 1948 को भारतीय संघ में हुआ था और भाजपा इस दिन को मुक्ति दिवस के रूप में मनाने की मांग कर रही है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के.लक्ष्मण ने कहा कि पार्टी अपनी मांग मनवाने के लिए राज्य की टीआरएस सरकार पर दबाव बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने अलग राज्य के लिए होने वाले प्रदर्शन के दौरान आधिकारिक रूप से मुक्ति दिवस मनाने की मांग की थी। वह जानना चाहते हैं कि राव इसमें दिलचस्पी क्यों नहीं ले रहे हैं। लक्ष्मण ने कहा कि राव अपनी बात से पीछे क्यों हट रहे हैं। क्यों वह मजलिस (एआईएमआईएम) से इतना भयभीत हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा आधिकारिक रूप से मुक्ति दिवस मनाने की मांग को लेकर कई साल से अभियान चला रही है। उसने चंद्रशेखर राव सरकार पर वोट बैंक की राजनीति और एआईएमआईएम के प्रभाव में मांग स्वीकार नहीं करने के आरोप अक्सर लगाए हैं जो सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सहयोगी हैं। 


लक्ष्मण ने इस मुद्दे को तेलंगाना के आत्म सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह जिनकी जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निरस्त किए जाने की वजह से एक और लौह पुरष के तौर पर सराहना की जा रही है इस साल पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य की सत्ता में आई तो इस दिन को आधिकारिक रूप से मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed