फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President Amit Shah is addressing convention of Shakti Kendra Pramukh of Bengaluru

कर्नाटक में शाह बोले- भगवा आतंकवाद के नाम पर कांग्रेस कर रही देश को बदनाम, राहुल मांगे माफी

Wed, 18 Apr 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 18 Apr 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
BJP President Amit Shah is addressing convention of Shakti Kendra Pramukh of Bengaluru
amit shah

12 मई को कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी चरम पर है। इसी क्रम में बुधवार को कर्नाटक दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने बंगलूरू में शक्ति केंद्र के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भगवा आतंकवाद के नाम पर कांग्रेस ने देश को बदनाम करने का काम किया है, राहुल गांधी को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महान हिन्दू संस्कृति जो लाखों सालों से दुनिया को संस्कार, शांति और सभ्यता का संदेश देती आई है, उसको आतंकवाद के साथ जोड़ने का पाप कांग्रेस पार्टी ने किया है। अब कांग्रेस कहती है कि हमने इस शब्द का इस्तेमाल कभी नहीं किया है, जबकि यह शब्द इस्तेमाल करने वालों में कांग्रेस के बहुत सारे नेताओं में सीएम सिद्धारमैया भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार राजीव गांधी जी हमें ताना मारते रहे थे जब हम सिर्फ दो सांसद थे, वह कह रहे थे, 'भाजपा हम दो हमारे दो में विश्वास करती है।' आज संसद में भाजपा का पूर्ण बहुमत है, हमारे 1600 से ज्यादा विधायक हैं, बीजेपी 20 राज्यों, कई स्थानीय निकायों और नगर पालिकाओं में सत्ता में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा चुनाव: BJP का प्लान A और B तैयार, 8 दिन में PM मोदी बदलेंगे तस्वीर


गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 12 मई को एक ही चरण में मतदान होगा और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार 17 अप्रैल से नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed