आधी रात को इंदौर की सराफा चौपाटी पहुंचे अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार आधी रात को इंदौर के सराफा चौपाटी पहुंचे। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। बता दें इन दिनों अमित शाह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार प्रसार के लिए क्षेत्र के दौरे पर हैं।
जैसे ही अमित शाह सराफा चौपाटी पर पहुंचे स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का जोश और स्नेह देख बदले में अमित शाह ने भी उन्हें दिल से धन्यवाद दिया।
शाह की सेना में विजयवर्गीय भी पहुंचे साथ
इसके बाद शाह ने उनके साथ यहां के लजीज व्यजनों का स्वाद चखा। बताना चाहेंगे सराफा चौपाटी अपने लजीज व्यंजनों के लिए देश-दुनिया में मशहूर है। शाह को अपने बीच पाकर सराफा चौपाटी पर मौजूद लोग और भाजपा कार्यकर्ता खासे उत्साहित दिखाई दिए।
बता दें कल 26 नवंबर को इंदौर के मध्य क्षेत्र में शाह रोड शो करने वाले हैं। उनके साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी महापौर मालिनी गौड़ आदि नेता भी नजर आए।