फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Parliamentary Party meeting begins at Parliament Library Building

प्रधानमंत्री ने भाजपा सांसदों से गांधी जयंती से पटेल जयंती तक पदयात्रा निकालने को कहा

Tue, 16 Jul 2019 05:07 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 16 Jul 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
BJP Parliamentary Party meeting begins at Parliament Library Building
संसदीय दल की बैठक - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मंगलवार सुबह शुरू हुई संसदीय दल की बैठक संपन्न हो चुकी है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई भाजपा नेता शामिल हुए। हालांकि बैठक किस कारण से हुई है, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ये बैठक संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को जरूरी निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने सासंदों से गांधी जयंती से लेकर पटेल जयंती यानी 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर तक की पदयात्रा करने को कहा है। इस मामले में भाजपा सांसद प्रहलाद जोशी का कहना है कि इस काम के लिए अलग-अलग समूह बनाए जाएंगे। सांसद एक दिन एक समूह के साथ पदयात्रा करेंगे। जिसमें भाजपा विधायक, कार्यकर्ता भी लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र राज्यसभा सांसदों को भी अलॉट किए जाएंगे। इसके साथ ही हर संसदीय क्षेत्र में 15 से 20 टीमें बनाई जाएंगी। और हर दिन सासंद 15 किमी तक की पदयात्रा करेंगे। इस दौरान गांधी जी और स्वतंत्रता संग्राम पर आयोजन किए जाएंगे।
 
इससे पहले हुई संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा था कि पार्टी के नाम पर होने वाला किसी भी तरह का दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है। अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed